गत दिनों पुरोला में नाबालिक छात्रा के साथ हुई दुष्कर्म की घटना ने आमजन को झकझोर कर दिया है। पीड़िता को परिजनों द्वारा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां छात्रा की हालात नाजुक देखकर को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है था। आज छात्रा को न्याय दिलाने हेतु मोरी में राज्य आंदोलनकारी मातृशक्ति द्वारा प्रदर्शन किया गया है।
घटना की सूचना सुनकर व्यस्तम कार्यक्रम छोड़कर हिमाचल से चुनाव प्रचार से आये विधायक दुर्गेश्वर लाल ने पीड़िता के परिजनों से मूलाकात कर हर सम्भव सहायता करने का भरोसा दिया। क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा मैं कड़े शब्दों में इस कुकृत्य की घोर निंदा करता हूं । इस तरह की घटना समाज को शर्मसार करने वाली है ।ऐसे लोगों को समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। मेरी संवेदनाएं पीड़ित बहन एवं उनके परिजनों के साथ है। विधायक दुर्गेश लाल ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं, अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। धरना प्रदर्शन में राज्य आंदोलनकारी व भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।