इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद महानगरों की चकाचौंध के बजाय अपने पहाड़ को चुना, हिमाद्रि ट्रैकिंग कम्पनी के माध्यम से पर्यटन और स्वरोजगार को दे रहे नई दिशा।मोरी उत्तरकाशी।
जनपद के सीमांत क्षेत्र मोरी विकासखंड के सांकरी निवासी होनहार युवा अनूप रावत ने अपनी मेहनत, दूरदर्शिता और पहाड़ के प्रति समर्पण से एक नई मिसाल पेश की है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने रोजगार की तलाश में महानगरों की राह पकड़ने के बजाय अपने गांव और क्षेत्र में ही स्वरोजगार की संभावनाएं तलाशीं।
Contents
इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद महानगरों की चकाचौंध के बजाय अपने पहाड़ को चुना, हिमाद्रि ट्रैकिंग कम्पनी के माध्यम से पर्यटन और स्वरोजगार को दे रहे नई दिशा।मोरी उत्तरकाशी।जनपद के सीमांत क्षेत्र मोरी विकासखंड के सांकरी निवासी होनहार युवा अनूप रावत ने अपनी मेहनत, दूरदर्शिता और पहाड़ के प्रति समर्पण से एक नई मिसाल पेश की है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने रोजगार की तलाश में महानगरों की राह पकड़ने के बजाय अपने गांव और क्षेत्र में ही स्वरोजगार की संभावनाएं तलाशीं।अनूप रावत ने हिमाद्रि ट्रैकिंग कम्पनी की स्थापना कर केदारकांठा और हरकीदून जैसे विश्वप्रसिद्ध ट्रैकिंग स्थलों पर पर्यटकों को ट्रैकिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की। उनके इस प्रयास से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं।अनूप का मानना है कि उत्तराखंड के पहाड़ों में पर्यटन, प्राकृतिक सौंदर्य और स्थानीय संस्कृति के रूप में रोजगार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। आवश्यकता केवल उन्हें पहचानने और सही दिशा में प्रयास करने की है।
उनकी यह पहल उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो रोजगार के लिए पलायन को मजबूरी मानते हैं। अनूप ने साबित किया है कि यदि सोच में संकल्प और कार्य में समर्पण हो तो अपने गांव की मिट्टी में रहकर भी सफलता की नई इबारत लिखी जा सकती है।
अनूप रावत ने हिमाद्रि ट्रैकिंग कम्पनी की स्थापना कर केदारकांठा और हरकीदून जैसे विश्वप्रसिद्ध ट्रैकिंग स्थलों पर पर्यटकों को ट्रैकिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की। उनके इस प्रयास से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं।
अनूप का मानना है कि उत्तराखंड के पहाड़ों में पर्यटन, प्राकृतिक सौंदर्य और स्थानीय संस्कृति के रूप में रोजगार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। आवश्यकता केवल उन्हें पहचानने और सही दिशा में प्रयास करने की है।