पुरोला। उतरकाशी
पूर्व विधायक मालचंद ने दीपावली पर्व के अवसर पर यमुना घाटी के पत्रकारों के साथ जनसंवाद कर क्षेत्र के विकास कार्यों, जनसमस्याओं और भविष्य की विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता समाज का सजग प्रहरी है। पत्रकार जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के साथ ही क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को जनमानस के सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
संवाद के दौरान सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। पूर्व विधायक ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और पत्रकारों के बीच सकारात्मक संवाद एवं समन्वय को आवश्यक बताया।
उन्होंने कहा कि यमुना घाटी की विकास यात्रा में जनता की अपेक्षाएं सर्वोपरि हैं और क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
अंत में पूर्व विधायक मालचंद ने समस्त पत्रकार बंधुओं एवं यमुना घाटी की जनता को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपों का यह पर्व समाज में सद्भाव, सकारात्मकता और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, समाजसेवी सहित प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।