नौगाव उतरकाशी
आज विकासखंड नौगांव के डामटा में आयोजित 24वें राज्य स्तरीय मेला यमुना घाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं मेला समिति द्वारा उनका पारंपरिक एवं आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विधायक दुर्गेश्वर लाल ने यमुना घाटी की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक विरासत एवं खेल परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक पहचान को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला, कौशल एवं खेल क्षमता प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। हमारी लोकसंस्कृति और पारंपरिक धरोहर हमारी विशिष्ट पहचान हैं, जिनका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि यमुना घाटी का यह प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक एकता, सामाजिक समरसता और खेल भावना का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी अपनी जड़ों, लोक परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ती है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की खेल एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को व्यापक मंच मिलता है। क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।
विधायक ने कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों द्वारा दिए गए स्नेह एवं सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मेला समिति, आयोजकों, जनप्रतिनिधियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रमेश चौहान, उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री श्री श्याम डोभाल, नगर पंचायत नौगांव अध्यक्ष श्री विजय कुमार, मंडल अध्यक्ष श्री अनिल चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण सिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीमती मीना रावत, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता नेगी एवं श्री विजय बंधानी, कनिष्ठ प्रमुख श्री कमलेश रावत, मंडल महामंत्री नौगांव श्री प्रताप सिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सरदार राणा, मंडल महामंत्री श्री जयवीर राणा, श्री शीशपाल रावत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री बलवीर चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री बच्चन सिंह चौहान, श्री अर्जुन सिंह पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री नरेंद्र सिंह राणा, श्री सूरत सिंह पंवार, श्री अनिल सेमवाल, ठेकेदार संगठन अध्यक्ष श्री बरदान सिंह राणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, मेला समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।