By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिए वन विभाग को आपदा प्रबंधन मद से बीस लाख रूपये की धनराशि आवंटित कि जाएगी। जिलाधिकारी
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीपर्यावरणफीचर्डसामाजिक

वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिए वन विभाग को आपदा प्रबंधन मद से बीस लाख रूपये की धनराशि आवंटित कि जाएगी। जिलाधिकारी

Lokesh Badoni
Last updated: May 4, 2024 11:46 am
Lokesh Badoni Published May 4, 2024
Share
SHARE

उत्तरकाशी, 04 मई 2024

 

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिए वन विभाग को आपदा प्रबंधन की मद से बीस लाख रूपये की धनराशि आवंटित करते हुए वनाग्नि नियंत्रण के लिए सभी संबंधित विभागों को मिलजुल कर कारगर कदम उठाए जाने के निर्देश दिए हैं।

वनों की आग पर नियंत्रण पाने के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था हेतु आपदा प्रबंधन की मद से जिले के उत्तरकाशी, अपर यमुना व टौंस वन प्रभाग तथा गोविन्द वन्य जीव विहार के लिए बीस लाख रूपये की धनराशि का आवंटन जारी करने के साथ ही जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर वनाग्नि की रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने कहा कि आग लगने की घटनाओं पर निरंतर कड़ी नजर रखी जाय और घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि गत दिन महीडांडा, साल्ड एवं बसुंगा के वन क्षेत्रों में लगी आग को नियंत्रित करने में वन विभाग, फायर सर्विस, आपदा प्रबंधन क्यूआरटी के दस्तों ने जिस तरह का समन्वय व मुस्तैदी दिखाई है, उसी तरह की प्रतिक्रिया व प्रतिबद्धता निरंतर जारी रखी जाय। वन विभाग के अधिकारियों से वनाग्नि नियंत्रण की कार्रवाईयों के दौरान मौके पर उपस्थित रहकर इस काम में जी-जान से जुटे कार्मिकों का मनोबल बढान में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि इस काम में वन विभाग को संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी और पुलिस, फायर सर्विस, आपदा प्रबंधन से जुड़े विभाग इस काम में तत्परता से सहयोग करेंगे।

जिलाधिकारी ने वनों में आग लगाने के मामलों में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए आम लोगों से भी वनाग्नि को रोकने में सहयोग देकर बहुमूल्य वन संपदा व जैव विविधता को बचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी अपर यमुना वन प्रभाग रविन्द्र पुंडीर, एसडीओ उत्तरकाशी वन प्रभाग मयंक गर्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

You Might Also Like

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

पृथक जनपद रवांई की मांग को लेकर पुरोला में महापंचायत, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

यमुना घाटी बाजगी समुदाय द्वारा बड़कोट में आयोजित सम्मान समारोह आयोजित कर राज्यमंत्री गीताराम गौड़ को किया सम्मानित।

उत्तराखंड का प्रथम समान नागरिक संहिता(U.C.C ) एक वर्ष पूर्ण होने पर 21 प्रधानों को किया सम्मानित

*जन-जन के द्वार पहुँच रही सरकारः बड़कोट न्याय पंचायत नन्दगांव के खरादी में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा
  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?