By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: पृथक जनपद रवांई की मांग को लेकर पुरोला में महापंचायत, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडसामाजिक

पृथक जनपद रवांई की मांग को लेकर पुरोला में महापंचायत, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Lokesh Badoni
Last updated: January 30, 2026 5:36 am
Lokesh Badoni Published January 30, 2026
Share
SHARE

 पृथक जनपद रवांई की मांग को लेकर महापंचायत, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

पुरोला उतरकाशी

रवांई क्षेत्र को पृथक जनपद बनाए जाने एवं पुरोला को जिला मुख्यालय घोषित किए जाने की वर्षों पुरानी मांग को लेकर एक बार फिर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। शुक्रवार को जिला बनाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर कमल गंगा तट खेल मैदान, पुरोला में महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें रामा–कमल सिराईं, मोरी क्षेत्र सहित विभिन्न गांवों से जनप्रतिनिधि व ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे।
महापंचायत का नेतृत्व संघर्ष समिति के संयोजक एवं कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार ने किया। बैठक में पृथक जनपद निर्माण की आवश्यकता, क्षेत्र की सामाजिक-भौगोलिक परिस्थितियों तथा आगे की आंदोलनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
महापंचायत के बाद संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तरकाशी जनपद की विषम भौगोलिक स्थिति के कारण रवांई घाटी के डामटा, पुरोला, नौगांव तथा हिमाचल सीमा से लगे मोरी क्षेत्र के निवासियों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। छोटे-छोटे प्रशासनिक कार्यों के लिए भी लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
संघर्ष समिति ने मांग की कि राड़ी टॉप के बाद हिमाचल सीमा से लगे आराकोट तक के क्षेत्र को सम्मिलित करते हुए पृथक रवांई जनपद का गठन किया जाए तथा पुरोला को उसका जिला मुख्यालय बनाया जाए। समिति का कहना है कि यह मांग दशकों से चली आ रही है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि उत्तर प्रदेश शासनकाल में सचिव भार्गव समिति द्वारा रवांई को पृथक जनपद तथा पुरोला को जिला मुख्यालय बनाए जाने पर सैद्धांतिक सहमति दी जा चुकी थी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्ष 2011, 2014, 2016 और 2018 में बार-बार आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और अनशन किए गए, इसके बावजूद केवल आश्वासन ही मिले। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि यदि राज्य की रजत जयंती वर्ष में भी यह मांग अनसुनी रही तो क्षेत्र की जनता को पुनः आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
महापंचायत व ज्ञापन सौंपने वालों में संघर्ष समिति अध्यक्ष बलदेव असवाल, गंभीर सिंह चौहान, अंकित पंवार, उपेंद्र राणा, मुरारी लाल, चंडी प्रसाद खंडूड़ी, पूर्ण भक्त नोटियाल, राजेश विजल्वाण, उमेंद्र रावत, सोहन पोखरियाल, रविंद्र सिंह, दीपक नौडियाल, दिनेश, अरबिंद, जगजीवन राणा, दिनेश प्रसाद भट्ट, भूपाल गुसाईं व मनजीत आर्य सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा आयोजित 31वीं इंटर सीपीएसयू शतरंज प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ
  • देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?