पुरोला उतरकाशी
उत्तरकाशी के सीमांत क्षेत्र मोरी के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड में 30 से अधिक घरों का जलकर खाक हो जाना इस हिमालयी क्षेत्र के लिए अत्यंत कष्टकारी है, लेकिन पहाड़ के लोगों की अदम्य जिजीविषा इस कठिन घड़ी को एक नए और सुरक्षित भविष्य की शुरुआत में बदलने की ताकत रखती है। मैं इन दुर्गम क्षेत्रों में Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) का प्रचारक रहा हूँ और यहाँ की हर परिस्थिति व प्रत्येक गांवों से परिचित हूँ। संघ प्रेरित प्रकल्प ‘उत्तराखंड दैवी आपदा पीड़ित सहायता समिति’ के माध्यम से स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ अनेकों बार हर प्रकार के आपदा प्रबंधन में सहभागी बना हूँ। मेरा यह स्पष्ट अनुभव है कि दूरस्थ क्षेत्रों में बसे गांवों में स्थानीय आवश्यकताओं व सुविधा के अनुसार ही आपदा प्रबंधन की रणनीति तैयार करनी होगी। इसके लिए स्थानीय ग्रामीणों को प्रशिक्षित करना होगा और पारंपरिक तरीकों में आधुनिकता का संतुलित सम्मिश्रण करना होगा।
त्रासदी के बाद सबसे पहला कदम पवाणी के पीड़ित परिवारों को सम्मानजनक विशेष पैकेज, तत्काल आवास और आजीविका की बहाली के साथ संबल देना है, और इसके तुरंत बाद पवाणी को उत्तराखंड के पहले ‘आदर्श अग्नि-सुरक्षित पारंपरिक गांव’ (Model Fire-Safe Heritage Village) के रूप में पुनर्जीवित किया जाना चाहिए। यमुना घाटी व टोंस घाटी क्षेत्रों के गांवों में हर साल कोई न कोई अग्निकांड की दुर्घटना हो रही है, जो अत्यंत ही दुःखद है। दूरस्थ हिमालयी गांवों में सदियों पुरानी देवदार की काष्ठ-कला को आग से बचाने के लिए परंपरा और आधुनिक तकनीक का संगम अनिवार्य है—जिसके तहत लकड़ी के मकानों पर अग्निरोधक लेप (फायर-रिटार्डेंट कोटिंग) या पारंपरिक चिकनी मिट्टी की सुरक्षा परत, शॉर्ट सर्किट रोकने के लिए सुरक्षित कंड्यूट वायरिंग व एमसीबी, और गैस सिलेंडर को लकड़ी के ढांचे से बाहर सुरक्षित चैंबर या पत्थर की ओट में रखने की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए।

Contents
पुरोला उतरकाशीउत्तरकाशी के सीमांत क्षेत्र मोरी के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड में 30 से अधिक घरों का जलकर खाक हो जाना इस हिमालयी क्षेत्र के लिए अत्यंत कष्टकारी है, लेकिन पहाड़ के लोगों की अदम्य जिजीविषा इस कठिन घड़ी को एक नए और सुरक्षित भविष्य की शुरुआत में बदलने की ताकत रखती है। मैं इन दुर्गम क्षेत्रों में Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) का प्रचारक रहा हूँ और यहाँ की हर परिस्थिति व प्रत्येक गांवों से परिचित हूँ। संघ प्रेरित प्रकल्प ‘उत्तराखंड दैवी आपदा पीड़ित सहायता समिति’ के माध्यम से स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ अनेकों बार हर प्रकार के आपदा प्रबंधन में सहभागी बना हूँ। मेरा यह स्पष्ट अनुभव है कि दूरस्थ क्षेत्रों में बसे गांवों में स्थानीय आवश्यकताओं व सुविधा के अनुसार ही आपदा प्रबंधन की रणनीति तैयार करनी होगी। इसके लिए स्थानीय ग्रामीणों को प्रशिक्षित करना होगा और पारंपरिक तरीकों में आधुनिकता का संतुलित सम्मिश्रण करना होगा।त्रासदी के बाद सबसे पहला कदम पवाणी के पीड़ित परिवारों को सम्मानजनक विशेष पैकेज, तत्काल आवास और आजीविका की बहाली के साथ संबल देना है, और इसके तुरंत बाद पवाणी को उत्तराखंड के पहले ‘आदर्श अग्नि-सुरक्षित पारंपरिक गांव’ (Model Fire-Safe Heritage Village) के रूप में पुनर्जीवित किया जाना चाहिए। यमुना घाटी व टोंस घाटी क्षेत्रों के गांवों में हर साल कोई न कोई अग्निकांड की दुर्घटना हो रही है, जो अत्यंत ही दुःखद है। दूरस्थ हिमालयी गांवों में सदियों पुरानी देवदार की काष्ठ-कला को आग से बचाने के लिए परंपरा और आधुनिक तकनीक का संगम अनिवार्य है—जिसके तहत लकड़ी के मकानों पर अग्निरोधक लेप (फायर-रिटार्डेंट कोटिंग) या पारंपरिक चिकनी मिट्टी की सुरक्षा परत, शॉर्ट सर्किट रोकने के लिए सुरक्षित कंड्यूट वायरिंग व एमसीबी, और गैस सिलेंडर को लकड़ी के ढांचे से बाहर सुरक्षित चैंबर या पत्थर की ओट में रखने की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए।इस सुरक्षा तंत्र को लागू करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि पहाड़ के गरीब ग्रामीण परिवारों पर कोई आर्थिक बोझ न पड़े। इसके लिए समाधान को व्यक्तिगत खर्च के बजाय सामुदायिक और सरकारी योजनाओं से जोड़ना होगा—प्रत्येक गांव के ऊपरी छोर पर मनरेगा या ‘जल जीवन मिशन’ के माध्यम से बड़े व विशाल जल टैंक बनाकर गुरुत्वाकर्षण (Gravity) आधारित फायर हाइड्रेंट लगाए जाएं, जिससे बिना किसी निजी खर्च के पूरे गांव में पानी की तेज धार उपलब्ध हो सके। साथ ही, आपदा प्रबंधन विभाग और सीएसआर (CSR) फंड के जरिए गरीब परिवारों की रसोई में निःशुल्क ‘फायर बॉल’ व स्मोक अलार्म उपलब्ध कराए जाएं। जब नेटवर्क-विहीन दूरस्थ पंचायतों को वायरलेस संचार प्रणाली से जोड़ा जाएगा और स्थानीय युवाओं को बैकपैक पंपों के साथ ‘अग्नि मित्र’ के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा, तो हर गांव बिना किसी आर्थिक कठिनाई के खुद अपना प्रथम रक्षक बन उभरेगा। पवाणी की पीड़ा से निकली यह संवेदनशील और दूरदर्शी पहल पूरे हिमालय के पारंपरिक गांवों के लिए एक ऐसी मिसाल बनेगी, जहां हमारी अनमोल सांस्कृतिक विरासत और ग्रामीणों के सपने हमेशा सुरक्षित रहेंगे।मदन मोहन जोशी।पूर्व जिला प्रचारक आर. एस.एस
