By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: तंशी आर्ट्स स्टूडियो में ‘दिवाली एडिट’ लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, कला और परंपरा का दिखा अनूठा संगम
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

तंशी आर्ट्स स्टूडियो में ‘दिवाली एडिट’ लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, कला और परंपरा का दिखा अनूठा संगम

Lokesh Badoni
Last updated: October 22, 2026 10:14 am
Lokesh Badoni Published October 22, 2026
Share
SHARE

देहरादून। देहरादून के तंशी आर्ट्स स्टूडियो, 1 तिलक रोड, बिंदाल ब्रिज के निकट, में आज ‘दिवाली एडिट’ लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री अशोक वर्मा ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा, उत्तराखंड सरकार की राज्य मंत्री विनोद उनियाल, राज्य मंत्री रितु मित्रा, बाल विकास आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, आयोजक एवं समाजसेवी स्मृति लाल, समाजसेवी किरण गोयल, मशहूर मॉडल सात्विका गोयल, नलिनी तनेजा, रजनी गोसाईं, पूनम आनंद, संगीता गुप्ता और मनीषा अग्निहोत्री सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
दिवाली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस प्रदर्शनी में पारंपरिक भारतीय कला, आकर्षक दिवाली सजावट, परिधान, बेड एवं टेबल लिनेन, पॉटरी, मोमबत्तियों, आभूषणों और लाइफस्टाइल से जुड़े विभिन्न उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं, डिजाइनरों और महिला उद्यमियों को एक मंच प्रदान करना तथा त्योहारों के दौरान स्वदेशी उत्पादों एवं भारतीय कला-संस्कृति को प्रोत्साहित करना रहा।
राज्य मंत्री अशोक वर्मा ने कहा, “इस तरह की प्रदर्शनियां हमारी भारतीय कला, संस्कृति और पारंपरिक शिल्प को प्रोत्साहित करने का सराहनीय प्रयास हैं। ऐसे आयोजन स्थानीय उद्यमियों और प्रतिभाशाली लोगों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करते हैं।
भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा ने कहा, वाली केवल रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं, रचनात्मकता और आपसी खुशियों का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन महिला उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ज्य मंत्री विनोद उनियाल ने कहा, महिलाओं और स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पादों एवं हुनर को प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजन आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करते हैं और हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित राज्य मंत्री रितु मित्रा एवं बाल विकास आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना सहित सभी गणमान्य अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और महिला उद्यमियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। समाजसेवी नलिनी तनेजा, रजनी गोसाईं, पूनम आनंद, संगीता गुप्ता और मनीषा अग्निहोत्री ने भी महिला उद्यमियों के उत्पादों और रचनात्मक कार्यों की सराहना की। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपने हुनर, रचनात्मकता और व्यावसायिक प्रतिभा को प्रदर्शित करने के साथ-साथ नए अवसर प्राप्त करने का मंच प्रदान करते हैं। महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इस तरह की पहल महत्वपूर्ण है। आयोजक एवं समाजसेवी स्मृति लाल ने कहा, वाली एडिट के माध्यम से हमारा प्रयास है कि लोगों को एक ही स्थान पर त्योहार से जुड़ी खूबसूरत सजावट, परिधान, हस्तशिल्प और लाइफस्टाइल उत्पादों की विविधता देखने को मिले। हम स्थानीय प्रतिभाओं और उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। समाजसेवी किरण गोयल ने कहा, इस प्रकार की प्रदर्शनियां समाज में रचनात्मकता, उद्यमशीलता और भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान को बढ़ावा देती हैं। दिवाली के अवसर पर यह आयोजन लोगों को स्थानीय उत्पादों से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। मशहूर मॉडल सात्विका गोयल ने कहा, दिवाली एडिट जैसे आयोजन भारतीय परंपरा और आधुनिक लाइफस्टाइल को खूबसूरती से जोड़ते हैं। यहां प्रदर्शित उत्पादों में रचनात्मकता, खूबसूरती और त्योहारों की भावना का शानदार मेल देखने को मिलता है। कार्यक्रम में दिवाली की पारंपरिक सजावट, कलात्मक उत्पादों और उत्सवी माहौल ने विशेष आकर्षण पैदा किया। ‘दिवाली एडिट’ ने देहरादून के लोगों को त्योहार की खरीदारी, रचनात्मकता और भारतीय परंपराओं से जुड़ने का एक आकर्षक अवसर प्रदान किया।

You Might Also Like

हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला में मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ “विरासत आर्ट एंड हैरिटेज फेस्टिवल-2026” का भव्य शुभारंभ

डीआईटी विश्वविद्यालय में स्फूर्ति 2026–2.0 का भव्य शुभारंभ

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विश्व विख्यात विरासत महोत्सव का शुभारंभ 23 अक्टूबर से

सांकरी, हरकी दून और केदारकांठा में पर्यटन रोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी। सी एम् रावत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला में मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ “विरासत आर्ट एंड हैरिटेज फेस्टिवल-2026” का भव्य शुभारंभ
  • डीआईटी विश्वविद्यालय में स्फूर्ति 2026–2.0 का भव्य शुभारंभ
  • तंशी आर्ट्स स्टूडियो में ‘दिवाली एडिट’ लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, कला और परंपरा का दिखा अनूठा संगम
  • राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • विश्व विख्यात विरासत महोत्सव का शुभारंभ 23 अक्टूबर से

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?