पुरोला विधायक दुर्गेश लाल ने गड्डुगाड़ पट्टी क्षेत्र में आने वाले गांव ओवरा देवजानी ,खेडमी,बिंगसारी,डोभाल गांव,खरसाडी,रमाल गांव,केदारकांठा आदि क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र घोषित होने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने इस अवसर पर पूर्व प्रधान जोगेंद्र सिंह चौहान, पूर्व प्रधान व पूर्व मण्डल अध्यक्ष शोबेद्र चौहान, पूर्व प्रधान खेडमी सुरेंद्र देवजानी, जयराम चौहान,सुरत सिंह चौहान आदि ने विधायक दुर्गेश लाल का आभार व्यक्त किया।
उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने 2022.23 में the ग्रीन हिमालयन सोशल वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से स्थलीय सर्वेक्षण भी करवाया गया है जिसके उपरांत उत्तराखंड सरकार ने पर्यटन क्षेत्र घोषित करवाया। आपको बताते चलें कि 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारकांठा ट्रेक गोविंद वन्यजीव विहार में आता है और सांकरी-सौड़ गांव से शुरू होता है। सालाना हजारों ट्रैकर यहां विंटर ट्रेकिंग के लिए आते हैं।
पर्यटन क्षेत्र घोषित होने से गांवों का विकास की गति मिलेगी युवा गाइड, पोर्टर, टैक्सी के रूप में आत्मनिर्भर बनेंगे। पलायन रुकेगा।पर्यटन बजट से सड़क, पार्किंग, स्वास्थ्य केंद्र, नेटवर्क और कूड़ा प्रबंधन पर सीधा पैसा आएगा।स्थानीय ऊनी कपड़े, राजमा, लोकगीत और खान-पान को नया बाजार मिलेगा।