उत्तरकाशी, 11 जून 2026
कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा 12 जून 2026 को जनपद भ्रमण पर पधार रहे हैं।
प्राप्त कार्यक्रमानुसार राज्य के पशुपालन , दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकाल, कौशल विकास एवं सेवायोजन एवं मा.प्रभारी मंत्री जनपद उत्तरकाशी, उत्तराखंड सरकार श्री सौरभ बहुगुणा अपराह्न 12:00 बजे भाजपा कार्यालय उत्तरकाशी पहुंचकर केंद्र सरकार के “12 साल विकास के, विश्वास के, जन कल्याण के” उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस–वार्ता में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात् 14:30 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
