By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया द वेल्थ कंपनी लार्ज एंड मिड कैप फंड
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया द वेल्थ कंपनी लार्ज एंड मिड कैप फंड

Lokesh Badoni
Last updated: May 20, 2026 9:24 am
Lokesh Badoni Published May 20, 2026
Share
SHARE
  • फोकस रहेगा कल के बाजार नेताओं की पहचान पर
  • 21 मई 2026 से खुलेगा एनएफओ; संचालन शुरू होने के सिर्फ 10 महीनों में द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने यह 10वां फंड लॉन्च किया है

नई दिल्ली : द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड, जो पैंटोमैथ ग्रुप का हिस्सा है, ने अपने नए ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम द वेल्थ कंपनी लार्ज एंड मिड कैप फंड के लॉन्च की घोषणा की है। यह फंड लार्ज कैप और मिड कैप कंपनियों के शेयरों में निवेश करेगा। इस न्यू फंड ऑफर, यानी एनएफओ, की शुरुआत 21 मई 2026 से होगी और यह 4 जून 2026 तक खुला रहेगा।
यह योजना मुख्य रूप से बड़ी और मझोली कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी से जुड़े साधनों में निवेश कर लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि का अवसर देने पर केंद्रित है। फंड में कम से कम 35% निवेश लार्ज कैप कंपनियों में और 35% निवेश मिड कैप कंपनियों में किया जाएगा। इससे निवेशकों को एक ओर स्थापित कंपनियों की स्थिरता और दूसरी ओर तेजी से बढ़ती कंपनियों की विकास क्षमता का लाभ मिल सकेगा।
यह लॉन्च द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड के लिए खास माना जा रहा है, क्योंकि संचालन शुरू होने के केवल 10 महीनों के भीतर कंपनी यह अपना 10वां फंड लेकर आई है। यह एसेट मैनेजमेंट कंपनी के तेज विस्तार और अलग पहचान वाली निवेश सेवाएं विकसित करने की रणनीति को दर्शाता है।
फंड की निवेश रणनीति बॉटम-अप स्टॉक चयन और टॉप-डाउन स्ट्रक्चरल ट्रेंड एनालिसिस के मिश्रण पर आधारित होगी। कंपनी के अनुसार, इसमें प्राइवेट इक्विटी स्टाइल रिसर्च फ्रेमवर्क का उपयोग किया जाएगा, जिसके जरिए मजबूत प्रबंधन, बेहतर गवर्नेंस, लगातार प्रदर्शन और लंबी अवधि की विकास क्षमता वाली कंपनियों की पहचान की जाएगी।
इस लॉन्च पर प्रतिक्रिया देते हुए द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड की फाउंडर, एमडी और सीईओ मधु लुनावत ने कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था ऐसे दौर में प्रवेश कर रही है, जहां अलग-अलग क्षेत्रों में नेतृत्व तेजी से बदलता रहेगा। आने वाले समय में सबसे बेहतर अवसर उन कंपनियों में देखने को मिलेंगे, जो टिकाऊ तरीके से विस्तार करने, लगातार बेहतर प्रदर्शन देने और बदलते बाजार दौर के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता रखती हैं। इस फंड के जरिए कंपनी का उद्देश्य निवेशकों को लार्ज कैप कंपनियों की मजबूती और मिड कैप कंपनियों की ग्रोथ संभावनाओं का संतुलित लाभ देना है।”
फंड का निवेश ढांचा कंपनी की स्वामित्व वाली C.H.A.N.G.E फिलॉसफी पर आधारित है, जिसके तहत कंपनियों का मूल्यांकन प्रबंधन क्षमता, आकर्षक वैल्यूएशन, गवर्नेंस मानकों, आय वृद्धि और बेहतर निष्पादन जैसे पहलुओं पर किया जाएगा। पोर्टफोलियो निर्माण की रणनीति को सेक्टर और बाजार से जुड़ी सीमाओं से अलग रखा गया है, ताकि फंड मैनेजमेंट टीम बदलते आर्थिक और कारोबारी रुझानों के बीच उभरते निवेश अवसरों का लचीले तरीके से लाभ उठा सके।
द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड की सीआईओ-इक्विटी अपर्णा शंकर ने निवेश रणनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “कंपनी का प्रयास ऐसे व्यवसायों का मजबूत पोर्टफोलियो तैयार करना है, जो लंबे समय तक स्थिर विकास देने की क्षमता रखते हों। लार्ज और मिड कैप श्रेणी निवेशकों को स्थापित कंपनियों के साथ उन उभरती कंपनियों में निवेश का अवसर देती है, जो भविष्य में अपने क्षेत्र की अग्रणी कंपनियां बन सकती हैं। बदलते बाजार दौर में बेहतर निवेश अवसरों की पहचान और जोखिम प्रबंधन के लिए गहन रिसर्च, मजबूत पोर्टफोलियो रणनीति और सक्रिय फंड प्रबंधन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। यह योजना निफ्टी लार्ज मिडकैप 250 टीआरआई के मुकाबले प्रदर्शन करेगी।

You Might Also Like

गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता

फ्लिपकार्ट ने डिजिटल कॉमर्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंक्लुसिव ग्रोथ के माध्यम से उत्तर प्रदेश के आर्थिक परिवर्तन में अपना योगदान बढ़ाया

आर्यम गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026 भव्यता से संपन्न

realme Music Fest 2026 में चार दीवारी की हुई एंट्री, धांधा न्योलीवाला के साथ करेंगे परफॉर्म

इम्पैक्ट मिंट्स ने रणवीर सिंह को भारत में अपना पहला ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता
  • ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन
  • तुलाज़ ने रचा इतिहास, संस्थान से बना विश्वविद्यालय
  • फिल्म अभिनेत्री सुनीता राजवार ने किया ‘ओकल्ट सीरीज़ एवं गुलाबो अवॉर्ड्स 2026’ का शुभारंभ, ‘निरावधी’ काव्य संग्रह का हुआ विमोचन
  • फ्लिपकार्ट ने डिजिटल कॉमर्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंक्लुसिव ग्रोथ के माध्यम से उत्तर प्रदेश के आर्थिक परिवर्तन में अपना योगदान बढ़ाया

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?