देहरादून
डायट देहरादून में ‘जनपद स्तरीय कौशलम प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता 2026’ का भव्य आयोजन
नन्हे उद्यमियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
District Institute of Education and Training Dehradun में 9 मई 2026 को ‘कौशलम कार्यक्रम’ के अंतर्गत एक दिवसीय जनपद स्तरीय कौशलम एक्सपो एवं प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट के प्राचार्य श्री विपिन भट्ट द्वारा छात्र-छात्राओं एवं अतिथिगणों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विकासखंडों से आए छात्र-छात्राओं ने अपनी उद्यमशीलता, रचनात्मकता एवं नवाचारी सोच का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में माध्यमिक विद्यालयों के कुल 68 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिन्होंने 24 से अधिक स्टॉल्स के माध्यम से अपने बिजनेस मॉडल, प्रोटोटाइप एवं स्वरोजगार आधारित उत्पादों को प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लगभग 40 शिक्षकों ने मेंटर की भूमिका निभाई तथा विद्यार्थियों को उनके विचारों को व्यवहारिक रूप देने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।
आकर्षण का केंद्र बने नवाचारी उत्पाद
प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा स्थानीय संसाधनों एवं हस्तशिल्प आधारित उत्पादों को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया। इनमें चूरू का ऑयल, हैंड पेंटिंग, पाइन फ्रूट डेकोरेटिव आइटम्स, क्रोशिया आइटम्स, स्टोन आर्ट, गोबर के दीये सहित अनेक नवाचारी उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे।
इसके अतिरिक्त वेस्ट मैनेजमेंट थीम पर आधारित स्टॉल्स में पुराने प्लास्टिक एवं अनुपयोगी कपड़ों से निर्मित उपयोगी घरेलू वस्तुओं को भी प्रदर्शित किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने सराहा।

कौशल विकास और आत्मनिर्भरता पर जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्री विपिन भट्ट ने कहा कि कौशलम कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में 21वीं सदी के कौशल, उद्यमशीलता, हस्तशिल्प, कुटीर उद्योग एवं टीम वर्क जैसी क्षमताओं का विकास करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को केवल रोजगार पाने वाला नहीं, बल्कि भविष्य में रोजगार प्रदान करने वाला बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
विजेता विद्यालय
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए —
• प्रथम स्थान : GIC काटा पत्थर
• द्वितीय स्थान : GGIC कौलागढ़ एवं GGIC रायपुर
• तृतीय स्थान : GIC बिन्सर एवं बनजारावाला
ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में Udyam Learning Foundation की ओर से Yamini Bartwal, Mamta Khatri एवं Dinesh Singh सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
अंत में प्राचार्य महोदय द्वारा सभी निर्णायकों एवं अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डायट परिवार के सम्मानित सदस्य एवं डीएलएड प्रशिक्षु भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन Girish Thapliyal द्वारा किया गया।
