By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: आईएचसीएल ने हेरिट-ऐज सेलिब्रेशन के साथ मनाया विश्व विरासत दिवस
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

आईएचसीएल ने हेरिट-ऐज सेलिब्रेशन के साथ मनाया विश्व विरासत दिवस

Lokesh Badoni
Last updated: April 17, 2026 8:41 am
Lokesh Badoni Published April 17, 2026
Share
SHARE
  • भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत यहां के लोगों, समुदायों और माहिर शिल्पियों पर टिकी है- गौरव पोखरियाल
  • उत्तराखंड के ताज ऋषिकेश रिज़ॉर्ट एंड स्पा में योग एवं वैदिक मंत्रोच्चार के ज़रिए संपूर्ण स्वास्थ्य का अनुभव कर सकते हैं।

ऋषिकेश : इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) ने विश्व विरासत दिवस के अवसर पर अपने ईएसजी प्लस फ्रेमवर्क ’पथ्य’ के मार्गदर्शन में अपने कुछ चुनिंदा होटलों में हेरिट-ऐज सेलिब्रेशन की घोषणा की है। आईएचसीएल की दायित्वपूर्ण पर्यटन के दर्शन का पालन करती है और इसी के मुताबिक यह दो दिवसीय कार्यक्रम भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत पर केन्द्रित है।
आईएचसीएल में मानव संसाधन के कार्यकारी उपाध्यक्ष गौरव पोखरियाल ने इस मौके पर कहा, ’’भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत यहां के लोगों, समुदायों और माहिर शिल्पियों पर टिकी है, जो पीढ़ियों से इन परम्पराओं को जीवंत बनाए हुए हैं। पथ्य के मार्गदर्शन में, हेरिट-ऐज अपनी ज़िम्मेदारी को कार्यवाही में बदलता है, आजीविका को सक्षम बनाता है, स्थानीय समुदायों को मज़बूत करता है और हमारे अतिथियों के लिए ऐसे इमर्सिव अनुभव तैयार करता है जो भारत के हृदय और आत्मा से गहरा जुड़ाव कायम करते हैं।
भारत की जीवंत परम्पराओं के संरक्षक के तौर पर, आईएचसीएल के हेरिट-ऐज सेलिब्रेशन का मकसद देश की समृद्ध सांस्कृतिक, अमूर्त विरासत को उन पहलों के ज़रिए बढ़ाना है जो स्थानीय कारीगरों और हमारी उन विशेष परम्पराओं को सहयोग करती हैं जो पीढ़ियों से चली आ रही हैं। 17-18 अप्रैल 2026 को हिस्सा लेने वाले होटल अपने-अपने क्षेत्र के विशिष्ट अनुभव तैयार करेंगे, जैसे कि उदयपुर के ताज लेक पैलेस में कर्मचारियों और मेहमानों के लिए एक कुकिंग क्लास, जिसमें खोई हुई स्थानीय व्यंजन विधियों पर फोकस किया जाएगा; गोवा के ताज ऐक्ज़ॉटिका रिज़ॉर्ट एंड स्पा में गोवा के ऐतिहासिक चर्चों में गाइडेड हेरिटेज वॉक और जयपुर के रामबाग पैलेस में सांस्कृतिक विरासत पर एक सत्र। अतिथिगण ताज सवाई रणथंभौर में शिल्प कार्यशालाओं में हिस्सा ले सकते हैं, मुंबई के ताज सांताक्रूज़ में एक लोकल फ़ूड फेस्टिवल में हिस्सा ले सकते हैं, या उत्तराखंड के ताज ऋषिकेश रिज़ॉर्ट एंड स्पा में योग एवं वैदिक मंत्रोच्चार के ज़रिए संपूर्ण स्वास्थ्य का अनुभव कर सकते हैं। पथ्य के अनुसार, इस आयोजन में सहभागी होटल बच्चों के लिए इंट्रैक्टिव स्टोरीटेलिंग सेशन भी रखेंगे। अपने-अपने क्षेत्रों के स्थानीय शिल्पकारों -जैसे गुजरात की बन्धनी और रोगन कला, राजस्थान की ब्लॉक प्रिंटिंग और तमिलनाडु की तंजौर पेंटिंग- को सहयोग देने और सशक्त करने के लिए एक हेरिटेज हॉल पॉप-अप भी रखेंगे। इनके अलावा पारम्परिक प्रदर्शनों वाली शामों की मेज़बानी भी ये होटल करेंगे।

You Might Also Like

डैनोन इंडिया ने उत्तरप्रदेश सरकार के साथ मिलकर ‘आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया’ और ‘प्रोटीन कुपोषण’ पर बड़े स्तर की पहल शुरू की

द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने अपना स्पेशलाइज़्ड इन्वेस्टमेंट फंड (एसआईएफ) ‘डब्लूएसआईएफ’ लॉन्च किया

कलर्स का ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ ने हरपाल सिंह सोखी का जन्मदिन खास अंदाज़ में मनाया

वरिष्ठ अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर का धमाकेदार आगमन कलर्स के दो दुनिया एक दिल में, शो अब रात 10:30 बजे के स्लॉट में

realme Buds T500 Pro 2599 में लॉन्च – फ्लैगशिप साउंड, दमदार ANC और यूनिक कैंडी-इंस्पायर्ड डिज़ाइन के साथ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • तीन दिवसीय जनगणना प्रगणक/पर्यवेक्षक प्रशिक्षण का आज सफलतापूर्वक हुआ समापन।
  • डैनोन इंडिया ने उत्तरप्रदेश सरकार के साथ मिलकर ‘आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया’ और ‘प्रोटीन कुपोषण’ पर बड़े स्तर की पहल शुरू की
  • सूबे के पाॅलिटेक्निक काॅलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू
  • पेंशनरों के भौतिक सत्यापन हेतु विशेष शिविर 22 व 24 अप्रैल को
  • मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?