By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: वनाग्नि की रोकथाम और वन्यजीव सुरक्षा को मिले नए हाई टेक वाहन
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडपर्यावरण

वनाग्नि की रोकथाम और वन्यजीव सुरक्षा को मिले नए हाई टेक वाहन

Lokesh Badoni
Last updated: April 17, 2026 6:34 am
Lokesh Badoni Published April 17, 2026
Share
SHARE

उत्तरकाशी, 17 अप्रैल 2026

 

*वनाग्नि की रोकथाम और वन्यजीव सुरक्षा को मिले नए हाई टेक वाहन*

*जिलाधिकारी ने 3 विशेष वॉटर व्हीकल्स को दिखाई हरी झंडी*

जिले में वनाग्नि की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और वन्यजीवों की सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु जिला प्रशासन और वन विभाग ने एक बड़ी पहल की है। शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जिला योजना वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत वन विभाग द्वारा क्रय किए गए 3 अत्याधुनिक ‘बुलेरो कैम्पर’ वॉटर व्हीकल्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये विशेष वाहन 500 लीटर की टैंक क्षमता और हाई-प्रेशर वॉटर पंप से लैस हैं जो दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में वनाग्नि पर त्वरित नियंत्रण पाने में सहायता करेंगे।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि ये वाहन वनाग्नि काल में आगजनी की घटनाओं को कम करने के साथ साथ अन्य बहुउद्देशीय कार्यों में भी उपयोगी होंगे। वनाग्नि का सीजन समाप्त होने के पश्चात, इन वाहनों से वॉटर सिस्टम हटाकर इनका उपयोग वन गश्त, राजकीय सामग्री के परिवहन और घायल वन्यजीवों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान तक पहुँचाने में किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा इस तकनीकी सुदृढ़ीकरण से जिले की अमूल्य वन संपदा का संरक्षण और बेहतर ढंग से हो सकेगा।

आवंटन के तहत ये तीनों वाहन उत्तरकाशी वन प्रभाग, अपर यमुना वन प्रभाग और टौंस वन प्रभाग पुरोला को सौंपे गए हैं। आधुनिक उपकरणों से लैस इन वाहनों की तैनाती से वन कर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और आपातकालीन स्थितियों में रिस्पॉन्स टाइम कम होगा।

इस दौरान डीएफओ डीपी बलूनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

तीन दिवसीय जनगणना प्रगणक/पर्यवेक्षक प्रशिक्षण का आज सफलतापूर्वक हुआ समापन।

सूबे के पाॅलिटेक्निक काॅलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू

पेंशनरों के भौतिक सत्यापन हेतु विशेष शिविर 22 व 24 अप्रैल को

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन

सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए : मुख्यमंत्री

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • तीन दिवसीय जनगणना प्रगणक/पर्यवेक्षक प्रशिक्षण का आज सफलतापूर्वक हुआ समापन।
  • डैनोन इंडिया ने उत्तरप्रदेश सरकार के साथ मिलकर ‘आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया’ और ‘प्रोटीन कुपोषण’ पर बड़े स्तर की पहल शुरू की
  • सूबे के पाॅलिटेक्निक काॅलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू
  • पेंशनरों के भौतिक सत्यापन हेतु विशेष शिविर 22 व 24 अप्रैल को
  • मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?