By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: न्याय पंचायत जिब्या में आयोजित शिविर में भारी उत्साह के साथ उमड़े लोग, 1500 से अधिक लोगों की रही उपस्थिति
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडसामाजिक

न्याय पंचायत जिब्या में आयोजित शिविर में भारी उत्साह के साथ उमड़े लोग, 1500 से अधिक लोगों की रही उपस्थिति

Lokesh Badoni
Last updated: January 6, 2026 7:24 am
Lokesh Badoni Published January 6, 2026
Share
SHARE

 *धारकोट,चिन्यालीसौड़/उत्तरकाशी 06 जनवरी 2026*

*न्याय पंचायत जिब्या में आयोजित शिविर में भारी उत्साह के साथ उमड़े लोग, 1500 से अधिक लोगों की रही उपस्थिति*

*न्याय पंचायत जिब्या में दर्जाधारी राज्यमंत्री गीता राम गौड़,राम सुंदर नौटियाल, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, सीडीओ जय भारत सिंह ने सुनी जनता की समस्या*

*जिलाधिकारी ने आग से झुलसे बच्चे का दिव्यांग प्रमाण पत्र और पेंशन स्वीकृति पर दिए तत्काल कार्यवाही के निर्देश*

*शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल का जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण कर परखी व्यवस्था*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद में “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत आज न्याय पंचायत जिब्या में जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। विकासखंड चिन्यालीसौड़ की न्याय पंचायत जिब्या के इंटर कॉलेज धारकोट में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा सहभागिता करते हुए आम–जनमानस की समस्याओं को सुना गया तथा उनका मौके पर निस्तारण किया गया।

Contents
 *धारकोट,चिन्यालीसौड़/उत्तरकाशी 06 जनवरी 2026**न्याय पंचायत जिब्या में आयोजित शिविर में भारी उत्साह के साथ उमड़े लोग, 1500 से अधिक लोगों की रही उपस्थिति**न्याय पंचायत जिब्या में दर्जाधारी राज्यमंत्री गीता राम गौड़,राम सुंदर नौटियाल, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, सीडीओ जय भारत सिंह ने सुनी जनता की समस्या**जिलाधिकारी ने आग से झुलसे बच्चे का दिव्यांग प्रमाण पत्र और पेंशन स्वीकृति पर दिए तत्काल कार्यवाही के निर्देश**शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल का जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण कर परखी व्यवस्था*

न्याय पंचायत जिब्या में आयोजित शिविर में कुल 107 लिखित शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में 82 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष जटिल समस्याओं के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए। शिविर में धारकोट के ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में बैंक की शाखा खोलने की मांग को रखा और बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से शाखा खोलने की मांग की जा रही है। सहकारी विभाग द्वारा अवगत कराया की क्षेत्र में शाखा खोलने की घोषणा पूर्व में हो रखी है जिस पर आरबीआई से स्वीकृति मिलते ही अग्रिम कार्यवाही शीघ्र की जाएगी।
शिविर में एक फरियादी द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया कि उसका बच्चा बचपन में आग से जलने के कारण एक कान और हाथ बुरी तरह जला हुआ हैं जिस पर जिलाधिकारी से दिव्यांग पेंशन की मांग की। जिलाधिकारी द्वारा तत्काल चिकित्सा अधिकारी को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी कर पेंशन हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। खुशाल सिंह राणा ग्राम मथाली द्वारा लोनिवि द्वारा सड़क निर्माण से कृषि भूमि कटान होने की शिकायत दर्ज कराई जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि चिन्यालीसौड़ को त्वरित कार्यवाही कर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

न्याय पंचायत जिब्या में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा कुल 21 जाति, स्थाई, हिस्सा संबंधित प्रमाण पत्र बनाकर सेवाएं प्रदान की गई। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा रू. 30 लाख के 4 चेक वितरित कर 05 बीपीएल आईडी,नरेगा,04 SECC प्रमाण पत्र, सहित कुल 105 लोगो को लाभान्वित किया। पंचायतीराज विभाग द्वारा 10 राशन कार्ड,04 परिवार संशोधन,02 जन्म पंजीकरण,01 मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए। कृषि विभाग द्वारा 70 छोटे कृषि यंत्र तथा उद्यान विभाग द्वारा लोगो को योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला अग्रणी बैंक उत्तरकाशी द्वारा 25 लोगो को बीमा और ऋण संबधी जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग द्वारा 15 लोगो के पेंशन प्रकरणों के निस्तारण, महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा 9, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 09 केवाइसी, सहकारिता विभाग द्वारा 07 लोगो को लाभान्वित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 210 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई तथा आयुष विभाग द्वारा 100 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विद्युत विभाग द्वारा 20 नए संयोजन के आवेदन सहित विभागीय जानकारी एवं मत्स्य विभाग द्वारा 85 , डेयरी विभाग द्वारा 13, पशुपालन विभाग द्वारा 45 लोगो को विभागीय जानकारी देकर लाभान्वित किया।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि जन–जन की सरकार,जन–जन के द्वार अभियान से सरकार का उद्देश्य है कि लोगों को इन शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं से मौके पर लाभान्वित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया जा रहा है। शिविरों में लोगों के सभी जरूरी आवश्यक प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं।

शिविर में दर्जाधारी राज्यमंत्री गीता राम गौड़,राम सुंदर नौटियाल, अखिल भारतीय चिकित्सा परिषद से जीएन नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य सरिता देवी, मंडल अध्यक्ष मनीष कुकरेती, समन्वयक, सुभाष नौटियाल, ग्राम प्रधान जिब्या प्रियंका पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेन्द्र लाल सहित अन्य ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, पीडी अजय सिंह,खंड विकास अधिकारी प्रकाश पंवार, न्याय पंचायत नोडल अधिकारी महावीर राणा सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

You Might Also Like

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?