By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: जन-जन कि सरकार न्याय पंचायत धारकोट के बनचौरा में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में उमड़े लोग,1400 से अधिक लोगों की रही उपस्थिति
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडसामाजिक

जन-जन कि सरकार न्याय पंचायत धारकोट के बनचौरा में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में उमड़े लोग,1400 से अधिक लोगों की रही उपस्थिति

Lokesh Badoni
Last updated: January 5, 2026 10:54 am
Lokesh Badoni Published January 5, 2026
Share
SHARE

🛑 *बनचौरा/उत्तरकाशी 05 जनवरी 2026*

*जन-जन तक पहुंच रही सरकार,ग्रामीणों को न्याय पंचायतों में मिल रहा योजनाओं का लाभ*

*वित्त सचिव डॉ. वी. षणमुगम एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं*

*न्याय पंचायत धारकोट के बनचौरा में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में उमड़े लोग,1400 से अधिक लोगों की रही उपस्थिति*

सोमवार को विकासखंड चिन्यालीसौड़ की न्याय पंचायत धारकोट के राजकीय इंटर कॉलेज बनचौरा में वित्त सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. वी षणमुगम की अध्यक्षता में एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की उपस्थिति में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित महत्वपूर्ण अभियान *“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”* अपने लक्ष्य को साकार कर रही है। इस अभियान के तहत लोगों को उनके गृह क्षेत्र में ही सरकारी सेवाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रत्येक न्याय पंचायत में आयोजित किए जा रहे बहुउद्देशीय शिविरों में ग्रामीणों को उनके द्वार पर ही सरकार की योजनाओं से आच्छादित होने की सहूलियत मिल रही है।

https://uttarakhandabtak.com/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260105-WA0526.mp4

*शिविर में क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा कुल 60 शिकायते दर्ज हुई जिनमें से 47 शिकायतों का मौके पर निस्तारण*

शिविर में क्षेत्रवासियों और व्यापार मंडल द्वारा बनचौरा में पार्किंग सुविधा विकसित करने की मांग उठाई जिस पर वित्त सचिव द्वारा जगह खोजने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बनचौरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रयाप्त स्टॉफ और प्रसव केंद्र न खुलने की शिकायत की जिस पर वित्त सचिव द्वारा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्टॉफ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
बनचौरा में काथराबाग तोक में पेयजल व्यवस्था की मांग रखी जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता को परीक्षण कराकर सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ग्राम प्रधान खदाडा सोहनलाल और क्षेत्रवासियों द्वारा क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक के क्षेत्र में उपस्थित न होने की शिकायत व राशन कार्ड में अनियमितता की शिकायत की जिस पर सचिव द्वारा उपजिलाधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए। क्षेत्र पंचायत सदस्य खड़ादा निर्मला देवी द्वारा पंचायत भवन ऑर आंगनवाड़ी भवन के निर्माण की मांग रखी जिस पर जिलाधिकारी ने सीडीपीओ व ग्राम प्रधान को भूमि खोजने के निर्देश दिए।
ग्राम प्रधान जेष्ठवाडी वाडी सोदन सिंह ने घरों के ऊपर हाई टेंशन लाईन को शिफ्ट करने का मुद्दा उठाया जिस पर सचिव द्वारा संबंधित अधिकारी को प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिए।

न्याय पंचायत बनचौरा में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 47 जाति,स्थाई,आय, हिस्सा प्रमाण पत्र बनाकर सेवाएं प्रदान की गई। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, 02 एफएसएसएआई, 18 सीएफए, 12 एमएसएमई से लोगों को लाभान्वित किया। पंचायतीराज विभाग द्वारा परिवार रजिस्टर,जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र सहित 20 प्रमाण पत्र बनाए।
कृषि विभाग द्वारा 25 छोटे कृषि यंत्र,10 कृषि रसायन व किसान सम्मान निधि4के आवेदन कराए तथा उद्यान विभाग द्वारा 08 उद्यान कार्ड वितरित करते हुए योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला अग्रणी बैंक उत्तरकाशी द्वारा 85 लोगो को बीमा और ऋण संबधी जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग द्वारा 30 लोगो की समस्या का निस्तारण व पेंशन आवेदन संपूर्ण किए, महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा 02 महालक्ष्मी किट योजना व 10 लोगो को नंदा गौरा योजना की जानकारी दी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 28 केवाईसी, सहकारिता विभाग द्वारा 19 लोगो को लाभान्वित किया गया।

https://uttarakhandabtak.com/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260105-WA0392.mp4

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 102 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई।विद्युत विभाग द्वारा 02 नए संयोजन के आवेदन प्राप्त किए एवं सेवायोजन विभाग द्वारा 28 लोगो को कैरियर काउंसलिंग व रोजगार संबंधित जानकारी प्रदान की गई। उद्योग, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, श्रम विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

सचिव डॉ. वी षणमुगम ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे और प्रशासन स्वयं लोगों के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि अभियान के अंतर्गत गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग अपने गृह क्षेत्र में ही आवश्यक प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं, वहीं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी बिना किसी भागदौड़ के उनके द्वार तक पहुंचाया जा रहा है। इससे न केवल उनके समय और धन की बचत हो रही है।

शिविर में दर्जाधारी राज्यमंत्री गीता राम गौड़,राम सुंदर नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख चिन्यालीसौड़ रणवीर सिंह महंत, जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र कोहली, सरिता देवी, मंडल अध्यक्ष मनीष कुकरेती, समन्वयक शीशपाल रमोला, सुभाष नौटियाल, ग्राम प्रधान किरण देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य करिश्मा देवी सहित अन्य ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य, उपजिलाधिकारी डुंडा देवानंद शर्मा, खंड विकास अधिकारी प्रकाश पंवार, न्याय पंचायत नोडल अधिकारी विरेन्द्र पंवार, पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटुडा, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

You Might Also Like

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

शंकर आश्रम बना आशा की किरण

देहरादून में ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘पेस्टल वीड क्रिकेट एकेडमी’ का उद्घाटन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?