राजकीय इंटर कॉलेज गडुगाड़ का सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न
देवजानी–कुमणाई में समापन समारोह, बालिका शिक्षा व जल संरक्षण पर दिया गया संदेश
मोरी (उत्तरकाशी)।
राजकीय इंटर कॉलेज गडुगाड़ द्वारा ग्राम पंचायत देवजानी के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवजानी (कुमणाई) में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का समापन समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
Contents
राजकीय इंटर कॉलेज गडुगाड़ का सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्नदेवजानी–कुमणाई में समापन समारोह, बालिका शिक्षा व जल संरक्षण पर दिया गया संदेशमोरी (उत्तरकाशी)।राजकीय इंटर कॉलेज गडुगाड़ द्वारा ग्राम पंचायत देवजानी के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवजानी (कुमणाई) में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का समापन समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।समापन समारोह में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मोरी श्री अरुण कुमार शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री आशाराम चौहान, पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ सामाजिक नेता श्री सुरेन्द्र लेलोटा (देवजानी) एवं विष्णु विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मोहन सिंह रावत उपस्थित रहे।कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन पयाल सर द्वारा किया गया। एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी अनिल जगुड़ी के निर्देशन में शिविर का सफल आयोजन किया गया।समारोह में उपस्थित अतिथियों ने छात्र–छात्राओं को बालिका शिक्षा के महत्व, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, ड्रॉपआउट छात्रों की संख्या में कमी, जल संरक्षण, वृक्षारोपण तथा महिला उत्थान जैसे ज्वलंत सामाजिक विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। अतिथियों ने कहा कि शिक्षा और सेवा के माध्यम से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है।मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्री अरुण कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना को जीवन निर्माण की पाठशाला बताते हुए कहा कि एनएसएस छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है।पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र लेलोटा (देवजानी) ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में छात्र–छात्राओं को आकांक्षी ब्लॉक की अवधारणा से अवगत कराते हुए कहा कि सात दिवसीय शिविर विद्यार्थियों को समाज की वास्तविक समस्याओं से जोड़ता है। उन्होंने छात्रों से राष्ट्र सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता को अपने जीवन का लक्ष्य बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में आशाराम सिंह, विक्रम सिंह, अनिल जगुड़ी, पयाल जी, ललिता भंडारी, कुलदीप सिंह, हिमांशु सिंह सहित शिक्षकगण, एनएसएस स्वयंसेवक, छात्र–छात्राएं एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।समारोह का समापन राष्ट्र सेवा एवं समाज कल्याण के संकल्प के साथ किया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मोरी श्री अरुण कुमार शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री आशाराम चौहान, पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ सामाजिक नेता श्री सुरेन्द्र लेलोटा (देवजानी) एवं विष्णु विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मोहन सिंह रावत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन पयाल सर द्वारा किया गया। एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी अनिल जगुड़ी के निर्देशन में शिविर का सफल आयोजन किया गया।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने छात्र–छात्राओं को बालिका शिक्षा के महत्व, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, ड्रॉपआउट छात्रों की संख्या में कमी, जल संरक्षण, वृक्षारोपण तथा महिला उत्थान जैसे ज्वलंत सामाजिक विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। अतिथियों ने कहा कि शिक्षा और सेवा के माध्यम से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

