पुरोला, 18 दिसंबर 2025
*जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार अभियान के दूसरे दिन गुन्दियाटगांव में हुआ भव्य शिविर का सफल आयोजन*
*”जनता से सीधा संवाद जन–जन की सरकार, विश्वास, विकास और संवाद का अभियान”*
*”जन सहभागिता से सुशासन की ओर, घर-घर शासन, जन-जन का विश्वास” बड़ी संख्या में लोग हो रहे लाभान्वित*
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत आज विकासखंड पुरोला की न्याय पंचायत गुन्दियाटगांव में उपजिलाधिकारी पुरोला मुकेश चन्द रमोला की अध्यक्षता में भव्य जनसेवा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उनके द्वार तक पहुंचाया जा रहा है।
*गुन्दियाटगांव में आयोजित भव्य शिविर में लोगों ने लिया बढ़–चढ़कर हिस्सा*
न्याय पंचायत गुन्दियाटगांव में आयोजित भव्य शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 10 लोगो के आय, जाति, स्थाई प्रमाण पत्र बनाए गए।
ग्राम्य विकास विभाग द्वारा रू. 5.50 लाख के चेक वितरित कर बीपीएल आईडी,नरेगा, ई केवाईसी,SECC प्रमाण पत्र,RF/CIF के विषय सहित कुल 197 लोगो को लाभान्वित किया। पंचायतीराज विभाग द्वारा 5 परिवार संशोधन,6 जन्म पंजीकरण,2 मृत्यु प्रमाण पत्र,35 राशन कार्ड आवेदन सहित कुल 120 लोग लाभान्वित हुए।

कृषि विभाग द्वारा 30 लोगो को 34 छोटे कृषि यंत्र उद्यान विभाग द्वारा 18 उद्यान कार्ड वितरित किए गए। पीएनबी गुन्दियाटगांव द्वारा 02 स्वयं सहायता समूह को बैंकिंग लिंकेज सेवा प्रदान की गई। उद्योग विभाग द्वारा 10, समाज कल्याण विभाग द्वारा 15, महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा 10, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 120, सहकारिता विभाग द्वारा 06 लोगो को लाभान्वित किया गया। साथ ही शिविर में कुल 05 लिखित शिकायतें प्राप्त हुई जिन्हें शीघ्र निस्तारण हेतु अधिकारयों को निर्देशित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 56 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई तथा आयुष विभाग द्वारा 21 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विद्युत विभाग में 3 मीटर चेंज संबधी शिकायतो पर मीटर बदलने की कार्यवाही की गई एवं सेवायोजन विभाग द्वारा 06 लोगो को कैरियर काउंसलिंग व रोजगार संबंधित जानकारी प्रदान की गई।