By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: BCCI और adidas ने किया ऑल-न्यू टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 जर्सी का अनावरण 
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्लीस्पोर्ट्स

BCCI और adidas ने किया ऑल-न्यू टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 जर्सी का अनावरण 

Lokesh Badoni
Last updated: December 6, 2025 3:59 pm
Lokesh Badoni Published December 6, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफिशियल किट स्पॉन्सर, एडिडास ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) के साथ साझेदारी में ऑल-न्यू टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 जर्सी का अनावरण किया है। यह जर्सी सबसे पहले इस स्टेडियम में मौजूद लोगों ने देखी, जब भारत और दक्षिण अफ्रीका के वन डे इंटरनेशनल मैच में नाटकीय रूप से अपने असली आकार में यह जर्सी पेश की गई। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट के साथ पूरा स्टेडियम जश्न के माहौल में डूब गया था।
जर्सी के इस ऐतिहासिक अनावरण से एडिडास और बीसीसीआई का फैन्स को गेम के करीब लाने और इस जर्सी को खिलाड़ियों, फैन्स और देश के बीच एकजुटता का शक्तिशाली प्रतीक बनाने का लक्ष्य उजागर होता है।
इस नई जर्सी में बोल्ड और पुराने डिज़ाईन तत्वों के साथ आधुनिक उच्च-परफॉर्मेंस सिल्हुएट है। इसकी प्रेरणा 1990 की पट्टीदार जर्सी से ली गई है। किट में रेट्रो ट्विस्ट के साथ आधुनिक इनोवेशन के पैटर्न पेश किए गए हैं, जबकि नेकलाईन 2024 टी20 विश्व कप विजेता जर्सी से ली गई है। गर्म मौसम से निपटने के लिए इसमें एडिडास के लेटेस्ट क्लाईमाकूल+ मटेरियल के साथ बॉडी-मैप्ड 3डी इंजीनियर्ड मैकेनिकल स्ट्रेच फैब्रिक्स दिया गया है, जो पसीने को ज्यादा तेजी से सोखता है, जिससे खिलाड़ी ज्यादा लंबे समय तक सूखा हुआ महसूस करते हैं। परफोरेटेड और चौड़े 3 पट्टी वाले टेप ब्रेदेबिलिटी प्रदान करते हैं। वहीं पर फैब्रिक और ट्रिम्स पर मेश होल इसे हवादार बनाते हैं, जिससे खराब से खराब मौसम में भी सबसे अच्छा वैंटिलेशन मिलता है।
एडिडास इंडिया के जीएम, विजय चौहान ने कहा, ‘‘एडिडास हमारे क्रिकेटर्स को विश्वस्तर का परफॉर्मेंस गियर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हर जर्सी उस खिलाड़ी या फैन की कहानी कहती है, जो इसे पहनता है। हर जर्सी एक विरासत प्रदर्शित करती है। बीसीसीआई के साथ हमें भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच इस जर्सी का अनावरण करने की खुशी है। हम चाहते हैं कि आगामी टूर्नामेंट्स, खासकर वर्ल्ड कप में देश इन रंगों को गर्व के साथ पहने।
भारतीय क्रिकेटर और एडिडास एथलीट, रोहित शर्मा ने कहा, ‘‘क्रिकेट फैन के रूप में उत्साह बढ़ाने से लेकर देश के लिए ट्रॉफी लाने तक इस खेल ने मुझे पूरे जीवन की यादें दी हैं। अब मैं एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहा हूँ, लेकिन गर्व अभी भी वही है। यह नई टीम इंडिया जर्सी हमें याद दिलाती है कि चाहे आप स्टैंड में हों या मैदान पर, हम सभी एक ही रंग पहनते हैं और भारत के लिए एक ही सपने में यकीन रखते हैं।
यह जर्सी भारत में चुनिंदा एडिडास स्टोर्स और adidas.co.in पर 999 रुपये से शुरू होकर विभिन्न मूल्यों में उपलब्ध होगी।

You Might Also Like

आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच

राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान

12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

उत्तर प्रदेश में होगा फार्मा कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन, राज्य को भारत के अग्रणी फार्मा हब के रूप में स्थापित करने की पहल

फिज़िक्सवाला ने पूरे भारत में कक्षा 10 के सीबीएसई छात्रों के लिए मुफ्त डाउट हल करने में मदद और मॉक प्रीबोर्ड्स की घोषणा की

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?