By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: वन राईड 2026: स्नो लेपर्ड के लिए राईड करने का अंतिम मौका
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

वन राईड 2026: स्नो लेपर्ड के लिए राईड करने का अंतिम मौका

Lokesh Badoni
Last updated: September 15, 2026 1:20 pm
Lokesh Badoni Published September 15, 2026
Share
SHARE

वन राईड 2026 में हिस्सा लेने के लिए रजिस्टर करें: https://royalenfield.com/oneride
नई दिल्ली । 20 सितंबर, 2026 को दुनियाभर में रॉयल एनफील्ड के हजारों राईडर प्योर मोटरसाईक्लिंग के ग्लोबल जश्न, वन राईड के लिए सड़कों पर निकलेंगे। वन राईड की शुरुआत 2011 में हुई थी, जब विभिन्न देशों और महाद्वीपों के राईडर एक साथ राईडिंग की खुशी मनाने के लिए निकले थे। इस साल रॉयल एनफील्ड की 125 वीं वर्षगांठ के अवसर पर वन राईड 60 देशों में 1,600 से अधिक राईड्स तक फैली होगी। मोटरसाईक्लिंग के साझा प्यार के लिए यह ग्लोबल आयोजन 2026 में उन जगहों के लिए एक साझा जिम्मेदारी भी प्रदर्शित करता है, जिन्होंने इन राईड्स को संभव बनाया है।
‘‘एवरी राईडर। एवरी रोड। वन मिशन।’’ की प्रेरणा के साथ वन राईड 2026 स्नो लेपर्ड के लिए समर्पित है, जो ऊँचे पहाड़ों की एक मुख्य प्रजाति और उन इलाकों की स्थायी पहचान है। हिमालय रॉयल एनफील्ड का आध्यात्मिक घर है। इस क्षेत्र को राईडर्स की कई पीढ़ियों ने एक्सप्लोर किया है और यह मोटरसाईक्लिंग की संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। रॉयल एनफील्ड द्वारा वन राईड 2026 में हिस्सा लेने वाले हर राईडर के लिए स्नो लेपर्ड के संरक्षण के लिए योगदान दिया जाएगा। इससे उनका यह विश्वास प्रदर्शित होता है कि पहाड़ों के साथ रिश्ता उनके संरक्षण में मदद करने की जिम्मेदारी के साथ शुरू होता है।
यह पहल रॉयल एनफील्ड के सोशल मिशन के अंतर्गत चल रहे संरक्षण कार्य को आगे बढ़ाती है। इसके सामुदायिक संरक्षण प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तराखंड, सिक्किम और जम्मू-कश्मीर तक फैले हुए हैं, जहाँ स्नो लेपर्ड का 10,500 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ प्राकृतिक आवास आता है। इसमें से 53 वर्ग किलोमीटर का दायरा कंपनी के सामुदायिक संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत लाया गया है। भारत में वर्तमान में लगभग 718 स्नो लेपर्ड रहते हैं। वन राईड के माध्यम से यह मिशन पूरी दुनिया तक पहुँच रहा है। राईड चाहे दिल्ली में हो, लंदन में या साओ पाउलो में, इसमें भाग लेने वाला हर राईडर ऊँचे हिमालय में चल रहे संरक्षण कार्यों में अपना योगदान देगा।
20 सितंबर को राईड से लगभग एक हफ्ते पहले रजिस्ट्रेशंस का अंतिम चरण शुरू हो गया है। राईडर अपनी नजदीकी रॉयल एनफील्ड डीलरशिप पर जाकर या ऑनलाईन वन राईड के लिए आवेदन कर सकते हैं। राईडिंग क्लब और स्वतंत्र राईडर अपने लिए राईड खुद तैयार कर सकते हैं। जिन लोगों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनके पास सड़क पर उतरने के लिए अपनी जगह पक्की करने का समय अभी भी बचा हुआ है।

You Might Also Like

realme ने आगामी realme 16 Pro Harry Potter Edition के Hogwarts Inspired Design से पर्दा उठाया

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज और स्माइल फाउंडेशन ने ट्रक चालकों के लिए आसानी से फिजियोथेरेपी सेवा मिलने की जरूरत पर दिया जोर

निसान मोटर इंडिया ने दिल्ली-एनसीआर में अपने नेटवर्क का किया विस्तार

दिल्ली में 13–20 सितंबर तक 30वां विश्‍व आध्यात्मिक सम्मेलन : संत राजिन्दर सिंह महाराज का 80वां जन्मदिन मनाया जाएगा

नेक्सएज कैपिटल ने भुवनेश्वर कार्यालय के साथ ओडिशा में किया विस्तार, पूर्वी भारत में मौजूदगी की मजबूत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • realme ने आगामी realme 16 Pro Harry Potter Edition के Hogwarts Inspired Design से पर्दा उठाया
  • वन राईड 2026: स्नो लेपर्ड के लिए राईड करने का अंतिम मौका
  • मोरी के खन्यासणी गांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त 1 की मोत 11 घायल
  • अंशुल नेगी और मैत्री घिल्डियाल बने तुलाज़ यूनिवर्सिटी के मिस्टर एवं मिस फ्रेशर्स 2026
  • रायपुर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में विराजे बप्पा, 2.5 कुंतल की भव्य गणेश प्रतिमा बनी इस बार के उत्सव का मुख्य आकर्षण

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?