By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने ली बैठक, सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडप्रशासनिक

राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने ली बैठक, सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश

Lokesh Badoni
Last updated: November 3, 2026 5:44 am
Lokesh Badoni Published November 3, 2026
Share
SHARE

 उत्तरकाशी, 03 नवंबर 2026

राज्य स्थापना दिवस समारोह को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में आगामी 9 से 13 नवंबर तक जनपद में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाए।

तय कार्यक्रमानुसार 09 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्कूली छात्र–छात्राओं द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुति तथा विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। दिनांक 10 नवंबर को रामलीला मैदान में विभिन्न विभागों के स्टॉल, व्यावसायिक स्टॉल, फूड कोर्ट एवं गढ़ भोज के साथ लखपति दीदियों एवं उद्यमियों के अनुभव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्कूली छात्र–छात्राओं द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुति आयोजित किए जाएंगे।

https://uttarakhandabtak.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261103-WA0295.mp4

दिनांक 11 नवंबर को रामलीला मैदान में क्रेता-विक्रेता बैठक, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं क्रेता-विक्रेता कार्यशाला, स्कूली छात्र–छात्राओं द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुति आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही जोशियाड़ा में एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियां आयोजित की जाएगी। दिनांक 12 नवंबर को जनपद के सभी विकासखंडों, नगर निकायों एवं ग्राम स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही पशुपालन, कृषि, उद्यान, मत्स्य, डेरी, जड़ी–बूटी एवं अन्य विभागों की गोष्टी, एंटी ड्रग्स अभियान, चिन्यालीसौड़ में एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियां तथा विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। दिनांक 13 नवंबर को लोकगीत, रांसो-झुमेलो सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक वेशभूषा पर आधारित ओपन फैशन शो, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों का प्रदर्शन तथा पुरस्कार एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय उद्यमियों, महिला समूहों, विद्यालयों एवं युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रमों की रूपरेखा के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिले के राज्य आंदोलनकारी सहित अन्य समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Contents
 उत्तरकाशी, 03 नवंबर 2026राज्य स्थापना दिवस समारोह को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में आगामी 9 से 13 नवंबर तक जनपद में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाए।तय कार्यक्रमानुसार 09 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्कूली छात्र–छात्राओं द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुति तथा विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। दिनांक 10 नवंबर को रामलीला मैदान में विभिन्न विभागों के स्टॉल, व्यावसायिक स्टॉल, फूड कोर्ट एवं गढ़ भोज के साथ लखपति दीदियों एवं उद्यमियों के अनुभव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्कूली छात्र–छात्राओं द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुति आयोजित किए जाएंगे।दिनांक 11 नवंबर को रामलीला मैदान में क्रेता-विक्रेता बैठक, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं क्रेता-विक्रेता कार्यशाला, स्कूली छात्र–छात्राओं द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुति आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही जोशियाड़ा में एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियां आयोजित की जाएगी। दिनांक 12 नवंबर को जनपद के सभी विकासखंडों, नगर निकायों एवं ग्राम स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही पशुपालन, कृषि, उद्यान, मत्स्य, डेरी, जड़ी–बूटी एवं अन्य विभागों की गोष्टी, एंटी ड्रग्स अभियान, चिन्यालीसौड़ में एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियां तथा विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। दिनांक 13 नवंबर को लोकगीत, रांसो-झुमेलो सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक वेशभूषा पर आधारित ओपन फैशन शो, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों का प्रदर्शन तथा पुरस्कार एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय उद्यमियों, महिला समूहों, विद्यालयों एवं युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रमों की रूपरेखा के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में जिले के राज्य आंदोलनकारी सहित अन्य समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

द पॉली किड्स स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम शानदार प्रस्तुतियां

विरासत महोत्सव में भरतनाट्यम, ओडिसी और कथक की मनमोहक प्रस्तुति

श्रीमती शारदा राणा, अध्यक्षा उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक की अध्यक्षता में समिक्षा बैठक सम्पन्न

द पॉली किड्स के वार्षिक समारोह में दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता और देवभूमि उत्तराखंड की झलक

उत्तराखंड का पर्यावरण लोकनाट्य ‘चक्रव्यूह’ में दिखी धार्मिक और ऐतिहासिक झलक, कविताओं एवं शायरी ने भी विरासत की महफिल में मेहमानों को किया भाव- विभोर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • द पॉली किड्स स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम शानदार प्रस्तुतियां
  • राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने ली बैठक, सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश
  • विरासत महोत्सव में भरतनाट्यम, ओडिसी और कथक की मनमोहक प्रस्तुति
  • श्रीमती शारदा राणा, अध्यक्षा उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक की अध्यक्षता में समिक्षा बैठक सम्पन्न
  • द पॉली किड्स के वार्षिक समारोह में दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता और देवभूमि उत्तराखंड की झलक

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?