आज पूर्व अध्यक्ष दयाराम नेगी की अध्यक्षता में पुरोला ठेकेदार यूनियन की आम बैठक आहूत की गई जिसमें पूर्व कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी गठित की गई।
जिसमें सर्वसम्मति से बद्री प्रसाद नौडियाल निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया और शीशपाल रावत सचिव, गजेन्द्र चौहान व हरीश बिजल्वाण को उपाध्यक्ष, दरमियान पंवार कोषाध्यक्ष एवं दिनेश चौहान मीडिया प्रभारी बनाए गए। नई कार्यकारिणी का सभी ठेकेदारों ने माल्यार्पण व मिठाई बांटकर स्वागत किया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष मदन नेगी, भारत बडोनी,सेवाराम गैरोला, गोविंदराम नोटियाल, चमन नोडियाल, पूर्व प्रमुख लोकेन्द रावत लोकेश उनियाल, सुरेन्द्र रावत, महेंद्र बोहरा, गुलाब रावत आदि सेंकड़ों ठेकेदार उपस्थित थे।