By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: क्लासिक लीजेंड्स ने खरीदारों से कहा ‘अभी चलाएँ, 2026 में पैसा चुकाएँ!’ त्योहारों में सपने पूरे करना आसान बनाया
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

क्लासिक लीजेंड्स ने खरीदारों से कहा ‘अभी चलाएँ, 2026 में पैसा चुकाएँ!’ त्योहारों में सपने पूरे करना आसान बनाया

Lokesh Badoni
Last updated: October 17, 2025 3:43 pm
Lokesh Badoni Published October 17, 2025
Share
SHARE
  • स्ट्रैप: कंपनी ने इस त्योहारी सीज़न में अपनी परफॉर्मेंस वाली क्लासिक मोटरसाइकिलों को खरीदना आसान बनाया है, खरीदारों के लिए एलएंडटी फाइनेंस के ज़रिये 2026 तक ईएमआई हॉलिडे का एक बेजोड़ ऑफर दिया जा रहा है

मुंबई: प्रामाणिक परफॉर्मेंस क्लासिक मोटरसाइकिलों को फिर से स्टाइल में लाने वाली कंपनी क्लासिक लीजेंड्स ने ग्राहकों के लिए ‘अभी चलाएँ, 2026 में पैसा चुकाएँ’ ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर के तहत राइडर्स आज ही अपनी सपनों की मोटरसाइकिल घर ले जा सकते हैं और इसकी ईएमआई 2026 से ही शुरू कर सकते हैं। देश की प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) में से एक, एलएंडटी फाइनेंस के साथ साझेदारी में शुरू किए गए इस ऑफर की बदौलत ब्रांड अपनी क्लासिक मोटरसाइकिलों को खरीदना अधिक सुलभ बना रहा है, जो इसकी मोटरसाइकिलिंग को और अधिक आनंददायक बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
खरीदार अब आवश्यक डाउन पेमेंट देने के बाद अपने पसंदीदा जावा, येज़्दी या बीएसए मोटरसाइकिल की डिलीवरी ले सकते हैं। लोन दिए जाने की तिथि के बाद पहले दो महीनों के लिए सिर्फ अर्जित ब्याज का भुगतान करना होगा, कोई मूल ईएमआई नहीं देनी होगी। उदाहरण के लिए, अगर कोई लोन अक्तूबर 2025 में दिया जाता है, तो पहली नियमित ईएमआई जनवरी 2026 में शुरू होगी। कुल लोन अवधि 36 महीनों तक बढ़ सकती है, जिसमें ईएमआई अवकाश अवधि सहित 38 महीनों में पुनर्भुगतान पूरा हो सकता है। यह विशेष फेस्टिवल फाइनांसिंग स्कीम बीएसए गोल्ड स्टार 650 के लिए भी उपलब्ध है। यह एक प्रामाणिक ब्रिटिश मोटरसाइकिल है, जिसे अलग दिखने के लिए डिज़ाइन किया गया है और यह जीएसटी 2.0 से पहले की कीमत पर उपलब्ध है।
क्लासिक लीजेंड्स प्राइवेट लिमिटेड के चीफ बिजनेस अफसर शरद अग्रवाल ने कहा, “अधिकांश राइडर्स के लिए, हमारी मोटरसाइकिलों में से एक का मालिक होना उतना ही व्यावहारिक है जितना कि एक क्लासिक मोटरसाइकिल के लिए भावनात्मक आकर्षण। हमारा ‘अभी चलाएँ, 2026 में पैसा चुकाएँ’ ऑफर उत्सव के इस मौसम में खरीदारी को आसान और खास बनाता है। हमारे खरीदार बिना इंतज़ार किए जावा, येज़दी या बीएसए को अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बना सकते हैं, जबकि हमारा ऑफर 2026 तक ईएमआई भुगतान के दबाव को कम करता है।”
एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड के अर्बन सिक्योर्ड एसेट्स एंड थर्ड-पार्टी प्रोडक्ट्स के चीफ एग्ज़ीक्यूटिव जिनेश शाह ने कहा, “हमें क्लासिक लीजेंड्स के साथ साझेदारी करके बेहद खुशी हो रही है, खासकर इस खुशी भरे त्योहारी सीज़न में। ‘अभी चलाएँ, 2026 में पैसा चुकाएँ’ ऑफर हमारे संभावित ग्राहकों के लिए वाकई फायदेमंद होगा। वित्तीय लचीलापन देकर, हम एक शानदार मोटरसाइकिल के मालिक होने के सपने को साकार करने में मदद कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि ग्राहक हमारे साथ अपने पसंदीदा फाइनेंसर के रूप में इस असाधारण अवसर का लाभ उठाएंगे।”
लोन प्रोसेसिंग और वितरण का प्रबंधन कर रही एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड द्वारा संचालित इस योजना की ब्याज दरें 6.99 प्रतिशत से शुरू होती हैं। इसमें एक छोटा डाउन पेमेंट (ग्राहक प्रोफ़ाइल के आधार पर) करना होता है और 10 मिनट के भीतर तत्काल लोन स्वीकृति (योजना की शर्तों के अधीन) मिल जाती है। यह ऑफर 30 नवंबर 2025 तक भारत भर में 450 से अधिक अधिकृत जावा येज़दी और बीएसए डीलरशिप पर उपलब्ध है। इस ऑफर के लिए बस बुनियादी बैंकिंग दस्तावेज़ होना आवश्यक है।
त्योहारी सीज़न में जावा और येज़्दी रेंज को पहले ही ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिल चुकी है, जिसमें नई 2025 येज़्दी रोडस्टर और एडवेंचर के साथ-साथ पुरस्कार विजेता जावा 42 FJ भी शामिल है। इस नए सोचे-समझे फाइनांसिंग विकल्प के साथ, क्लासिक लीजेंड्स का लक्ष्य अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस वाली क्लासिक मोटरसाइकिलों को खरीदना और भी आसान बनाना है, जिससे इन्हें चलाने में और भी ज़्यादा आनंद आए।
सभी क्लासिक लीजेंड्स मोटरसाइकिलें व्यापक ‘जावा येज़्दी बीएसए ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम’ द्वारा समर्थित हैं, जो इस सेगमेंट में उद्योग की पहली पहल है:
•​4 साल/50,000 किमी स्टैंडर्ड वारंटी: यह प्रोग्राम सेगमेंट में अग्रणी सुरक्षा प्रदान करता है जो हमारी इंजीनियरिंग उत्कृष्टता को दर्शाता है, जिससे सवारों को यह मानसिक शांति मिलती है कि उनकी मोटरसाइकिलें लंबे समय तक चलने के लिए बनाई गई हैं।
•​छह साल तक के लिए एक्सटेंडेंड वारंटी विकल्प: प्रीमियम कवरेज जो आपको भरोसा दिलाता है कि बाइक हमेशा सड़क पर चलने के लिए तैयार रहेगी और अचानक होने वाली मरम्मत की लागतों के तनाव को दूर करती है।
•​दो साल तक किसी भी समय वारंटी (स्वामित्व के छह साल के भीतर): एक लचीला समाधान जिसे ज़रूरत पड़ने पर जोड़ा जा सकता है, यहाँ तक कि स्टैंडर्ड वारंटी समाप्त होने के बाद भी, जो सुनिश्चित करता है कि ग्राहक कभी भी कवरेज के बिना न रहें।
•​एक साल की निःशुल्क रोडसाइड असिस्टेंस (RSA): आठ साल तक बढ़ाई जा सकती है; यह सुनिश्चित करता है कि सवारों को ज़रूरत पड़ने पर हर जगह मदद मिले और वे दूर-दराज के इलाकों में भी फंसे न रहें।
•​पाँच साल का व्यापक AMC पैकेज: अनुमानित लागतों के साथ परेशानी मुक्त सर्विसिंग, जो इनका मालिक होने का अलग अनुभव कराता है और अप्रत्याशित खर्चों से भी बचाता है।

You Might Also Like

realme ने realme DigiShield India Program के तहत एक अधिक साइबर-सुरक्षित भारत बनाने के लिए IIIT-दिल्ली के साथ MoU साइन किया

फोनपे की ऐतिहासिक उपलब्धि: भारत भर में 50 मिलियन रजिस्टर्ड मर्चेंट्स का आंकड़ा पार

द सिंधिया स्कूल को भारत के टॉप 100 ग्रीन स्कूल्स में मिली जगह

realme ने Flipkart SASA LELE Sale, Amazon Great Summer Sale और realme Anniversary Days Sale के दौरान पावर-पैक्ड डील्स की घोषणा की

कानपुर में मुंह और पेट के कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं: डॉक्टरों ने बताए कारण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डायट देहरादून में ‘जनपद स्तरीय कौशलम प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता 2026’ का भव्य आयोजन
  • “मिलेट्स फॉर मॉडर्न किचन्स एंड वेलनेस” ने देहरादून में भोजन, स्वास्थ्य और सजग जीवनशैली को एक मंच पर लाया
  • एडिफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून में देशभक्ति की ज्योति प्रज्वलित
  • श्याम मेटैलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड ने उत्तर भारत में किया विस्तार, उत्तराखंड में एसईएल टाइगर रूफिंग शीट्स लॉन्च की
  • तुलाज़ इंस्टीट्यूट में 15 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम ऑन एंटरप्रेन्योरशिप का आयोजन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?