उत्तरकाशी
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी रमेश चौहान ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ नांमाकन किया है। जिला पंचायत कार्यालय में नांमाकन के अवसर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी , पुरोला विधायक दुर्गेश लाल, जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, राज्यमंत्री राम सुन्दर नौटियाल, जगत सिंह चौहान ,पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण, सूरत राम नौटियाल, पवन नौटियाल आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं उपाध्यक्ष के लिए दीपेंद्र कोहली और अंशिका जगूड़ी ने नामांकन किया है।

Contents
उत्तरकाशीजिला पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी रमेश चौहान ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ नांमाकन किया है। जिला पंचायत कार्यालय में नांमाकन के अवसर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी , पुरोला विधायक दुर्गेश लाल, जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, राज्यमंत्री राम सुन्दर नौटियाल, जगत सिंह चौहान ,पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण, सूरत राम नौटियाल, पवन नौटियाल आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं उपाध्यक्ष के लिए दीपेंद्र कोहली और अंशिका जगूड़ी ने नामांकन किया है। वहीं बड़कोट के पोंटी वार्ड से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य सुखदेव रावत ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी रमेश चौहान को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर रमेश चौहान ने कहा हम सब मिलकर उतरकाशी जनपद को विकास के ऊंचे शिखर पर पहुंचाना है। विकसित भारत के लिए विकसित गांव जरूरी है जो कि हम सभी के प्रयासों से होगा। चौहान ने कहा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में जनपद का चहुंमुखी विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में निरंतर कार्य होगा । उन्होंने कहा धराली आपदा के कारण नांमाकन कार्यक्रम को सूक्ष्म रूप से किया है। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
