By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: रॉटविलर कुत्तों का महिला पर हमला, मालिक गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

रॉटविलर कुत्तों का महिला पर हमला, मालिक गिरफ्तार

Lokesh Badoni
Last updated: July 8, 2025 3:26 pm
Lokesh Badoni Published July 8, 2025
Share
SHARE

बिना लाइसेंस पाल रखे थे खतरनाक नस्ल के कुत्ते
देहरादून:- किशनपुर क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना में रॉटविलर नस्ल के दो पालतू कुत्तों ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल महिला कौशल्या देवी (निवासी किशनपुर) का इलाज श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार को कुत्तों के मालिक नफीस अहमद को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पहले मोहम्मद जैद के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी, लेकिन जांच में स्पष्ट हुआ कि कुत्तों का असली मालिक नफीस है, जो किशनपुर में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग करता है और सहसपुर में उसका एक फार्म हाउस भी है। जानकारी के मुताबिक, नफीस ने ये कुत्ते तीन साल पहले जैद से खरीदे थे।

जांच में यह भी सामने आया है कि नफीस के पास नगर निगम से जारी कुत्ते पालने का कोई वैध लाइसेंस नहीं है। पुलिस ने उसके खिलाफ बिना अनुमति खतरनाक पशु पालने और लापरवाही बरतने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि ऐसी घटनाओं की सूचना डायल 112 या नगर निगम को दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि पालतू जानवरों की वजह से किसी को खतरा होने पर संबंधित मालिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 291 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद स्थानीय निवासियों में रोष व्याप्त है। सोमवार को किशनपुर क्षेत्र के लोगों ने एसएसपी से मुलाकात कर बताया कि कुत्तों के मालिक से पहले भी कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन उसने लोगों को धमकाकर चुप करा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यही कुत्ते पहले भी कई बार हमलावर हो चुके हैं। लोगों ने कुत्तों के मालिक पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

You Might Also Like

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?