By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में “लाइफ स्किल्स” पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम, 60 से अधिक शिक्षकों ने जाना लाइफ स्किल्स का महत्व
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में “लाइफ स्किल्स” पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम, 60 से अधिक शिक्षकों ने जाना लाइफ स्किल्स का महत्व

Lokesh Badoni
Last updated: October 5, 2026 9:05 am
Lokesh Badoni Published October 5, 2026
Share
SHARE

देहरादून: एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में “लाइफ स्किल्स (बेसिक)” विषय पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों के 60 से अधिक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों में जीवन कौशल की समझ विकसित करने तथा विद्यार्थियों के व्यक्तिगत, सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास में सहयोग के लिए प्रभावी एवं व्यावहारिक रणनीतियों से उन्हें परिचित कराना था।
कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों का संचालन डॉ. पूजा नैथानी एवं नवनीत बिजलवान ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने संवादात्मक चर्चाओं, व्यावहारिक गतिविधियों एवं उदाहरणों के माध्यम से जीवन कौशल के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने अनुभव एवं विचार साझा किए। सत्रों के दौरान आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता, समस्या-समाधान, प्रभावी संवाद, सहयोग एवं सकारात्मक दृष्टिकोण जैसे जीवन कौशलों के महत्व पर चर्चा की गई। साथ ही, इन कौशलों को विद्यार्थियों के दैनिक शिक्षण-अधिगम से जोड़ने की व्यावहारिक विधियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। प्रतिभागी शिक्षकों ने कार्यक्रम की व्यावहारिक एवं संवादात्मक कार्यप्रणाली की सराहना की और इसे अपने व्यावसायिक ज्ञान एवं कौशल को समृद्ध करने वाला उपयोगी मंच बताया। कार्यक्रम के समापन पर डायरेक्टर एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर एवं प्रधानाचार्य प्रदीप गौड ने प्रतिभागी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षकों का निरंतर व्यावसायिक विकास विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस अवसर ने विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को अनुभव साझा करने, एक-दूसरे से सीखने तथा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

You Might Also Like

देश-विदेश में उत्तराखंड के प्रवासी युवाओं को जोड़ने में जुटी अर्षिता उनियाल

जनपद स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरण कर विधायक ने किया समापन। 

तुलाज़ यूनिवर्सिटी में 11वें देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का दूसरा दिन आयोजित

खेल महाकुम्भ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी का हुआ समापन

डीआईटी विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का उत्साहपूर्वक आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में “लाइफ स्किल्स” पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम, 60 से अधिक शिक्षकों ने जाना लाइफ स्किल्स का महत्व
  • देश-विदेश में उत्तराखंड के प्रवासी युवाओं को जोड़ने में जुटी अर्षिता उनियाल
  • जनपद स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरण कर विधायक ने किया समापन। 
  • तुलाज़ यूनिवर्सिटी में 11वें देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का दूसरा दिन आयोजित
  • खेल महाकुम्भ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी का हुआ समापन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?