By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: संस्कार प्रणेता परम पूज्य आचार्य 108 श्री सौरभ सागर जी महाराज का देहरादून नगर में भव्य मंगल प्रवेश सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

संस्कार प्रणेता परम पूज्य आचार्य 108 श्री सौरभ सागर जी महाराज का देहरादून नगर में भव्य मंगल प्रवेश सम्पन्न

Lokesh Badoni
Last updated: July 6, 2025 9:43 am
Lokesh Badoni Published July 6, 2025
Share
SHARE

देहरादून । उत्तराखंड राज्य के राजकीय अतिथि एवं संस्कार प्रणेता, ज्ञानयोगी, जीवन आशा हॉस्पिटल के प्रेरणा स्रोत परम पूज्य आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज का देहरादून नगर में भव्य मंगल प्रवेश संपन्न हुआ।

पूज्य आचार्य श्री का यह मंगल प्रवेश रिस्पना पुल से पदयात्रा के रूप में प्रारंभ हुआ, जो धर्मपुर, आराघर, रेस कोर्स चौक होते हुए प्रिंस चौक स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन (60 गांधी रोड) तक संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर जिनवाणी जाग्रति मंच, जैन मिलन केंद्रीय कार्यकारिणी, महिला अंचल, आदि-अनादि संभाग, दिगम्बर जैन महासमिति, जैन मंदिर माजरा, सुभाष नगर, प्रभु समर्पण समिति, महाकाल सेवा समिति सहित जैन समाज की समस्त शाखाओं के प्रतिनिधियों एवं भक्तों ने जगह-जगह पाद प्रक्षालन, आरती, रंगोली, झांकियों और पुष्प वर्षा द्वारा पूज्य आचार्य श्री का अभिनंदन किया।

दिल्ली एवं अन्य नगरों से आए भजन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत भक्ति संगीतमय कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। जैन भवन पहुँचने पर वर्षायोग समिति एवं जैन समाज देहरादून द्वारा पूज्य आचार्य श्री की गरिमामयी अगवानी की गई। इस अवसर पर आयोजित भव्य स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सौरभ थपलियाल (मेयर, देहरादून) तथा विशाल गुप्ता (अध्यक्ष, निकाय प्रकोष्ठ) की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर आचार्य श्री ने सभी भक्तगणों का आशीर्वाद देकर मनोबल बढ़ाया एवं उनके उत्साह की अपने मुखारविंद से ओजस्वी विचारों द्वारा सराहना की

कार्यक्रम का शुभारंभ जैन मिलन प्रगति द्वारा मंगलाचरण से हुआ। तत्पश्चात सौरभ सागर बालिका मंच द्वारा स्वागत गीत की मोहक प्रस्तुति दी गई। भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को आध्यात्मिकता की ऊँचाई प्रदान की गई। इस मंगल अवसर पर ऋषिकेश ,सरधना, मेरठ, दिल्ली, मुज़फ्फरनगर, ग़ाज़ियाबाद से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

You Might Also Like

देहरादून के पाँच वर्षीय बालक ने शुरू की अपनी ‘मिनी लाइब्रेरी’ – “द रीडिंग नेस्ट”

श्री झण्डे जी पर दर्शन मनौतियों के लिए अब लगा दूनवासियों का तांता

देवाल के ऐरठा गांव में आजादी के 78 वर्ष बाद भी नहीं पहुंची सड़क, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी

DBS कॉलेज के एनएसएस शिविर में युवा विकास पर जागरूकता रैली

देहरादून में रोबोटिक सर्जरी के भविष्य पर विशेषज्ञों की विस्तृत चर्चा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • देहरादून के पाँच वर्षीय बालक ने शुरू की अपनी ‘मिनी लाइब्रेरी’ – “द रीडिंग नेस्ट”
  • श्री झण्डे जी पर दर्शन मनौतियों के लिए अब लगा दूनवासियों का तांता
  • देवाल के ऐरठा गांव में आजादी के 78 वर्ष बाद भी नहीं पहुंची सड़क, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी
  • DBS कॉलेज के एनएसएस शिविर में युवा विकास पर जागरूकता रैली
  • देहरादून में रोबोटिक सर्जरी के भविष्य पर विशेषज्ञों की विस्तृत चर्चा

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?