By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: माइनिंग प्लांट के कमरे में नाबालिग लड़की का मिला शव,हिंदू संगठन ने लगाए गंभीर आरोप
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

माइनिंग प्लांट के कमरे में नाबालिग लड़की का मिला शव,हिंदू संगठन ने लगाए गंभीर आरोप

Lokesh Badoni
Last updated: July 6, 2025 9:41 am
Lokesh Badoni Published July 6, 2025
Share
SHARE

डोईवाला। देहरादून जिले के डोईवाला स्थित माइनिंग प्लांट के कमरे में एक नाबालिग लड़की की लाश मिलने पर बवाल हो गया। लड़की की लाश खिड़की पर चुन्नी के सहारे लटकी मिली। जिस पर परिजनों और विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल से जुड़े लोगों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने डोईवाला चौक पर भी जाम लगाया। फिलहाल, हंगामा को देखते हुए डोईवाला में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, डोईवाला के कुड़कावाला नई बस्ती स्थित एक माइनिंग प्लांट में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव खिड़की पर चुन्नी के सहारे लटका मिला। यह लड़की केशवपुरी बस्ती की रहने वाली थी। जो कूड़ा आदि बीनने का काम करती थी। उधर, माइनिंग प्लांट में किशोरी की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

परिजन और विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के लोग सीधे डोईवाला कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया और कई घंटे तक डोईवाला चौक पर जाम लगाए रखा। हिंदू संगठन से जुड़े नरेश उनियाल का कहना है कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करें।

इसके अलावा नरेश उनियाल ने आरोप लगाया कि प्लांट में मौजूद कुछ लड़कों ने लड़की की पिटाई भी की। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष होकर जांच करने की मांग की और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। वहीं, डोईवाला चौक जाम करते वक्त डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, बीजेपी जिला अध्यक्ष राजेंद्र तडियाल के अलावा तमाम जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

वहीं, एसएसआई विनोद राणा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा गया फिर उसे कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी और पीएम रिपोर्ट आने पर ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

शनिवार की दोपहर को 3 लड़कियां सुसुआ नदी के पास एक माइनिंग प्लांट में कूड़ा आदि उठा रही थीं। प्लांट में स्थित लड़कों ने उन्हें वहां से भगाया। जिस पर दो लड़कियां तो भाग गई, लेकिन एक लड़की को उन्होंने अपने प्लांट में बैठा लिया। कुछ देर बाद लड़की ने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर आत्महत्या कर ली। फिलहाल, कमरे को सील कर दिया गया है और डीवीआर को कब्जे में ले लिया है।

– विनोद राणा, एसएसआई, डोईवाला कोतवाली

You Might Also Like

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?