By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: जनता दर्शन कार्यक्रम में एडीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, 105 शिकायतें हुईं दर्ज
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

जनता दर्शन कार्यक्रम में एडीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, 105 शिकायतें हुईं दर्ज

Lokesh Badoni
Last updated: June 30, 2025 11:15 am
Lokesh Badoni Published June 30, 2025
Share
SHARE

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता दर्शन कार्यक्रम में आज 105 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद से सम्बन्धित एवं आपसी विवाद की प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त एमडीडीए, दुग्ध, विद्युत, पेयजल निगम, सिचंाई, आर्थिक सहायता, एनएच 72 मुआवजा दिलाने आदि से सम्बन्धित प्राप्त हुई। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर कब्जा किये जाने के शिकायतों पर अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए सरकारी भूमि को कब्जामुक्त करने के निर्देश दिए।
महिला फरियादी ने अपनी फरियाद में अपर जिलाधिकारी को बताया कि ठाकुरपुर प्रेमनगर सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर लिया गया है जिसमें तहसील विकासनगर से पारित आदेश कब्जामुक्त किये जाने के सम्बन्ध में किन्तु अभी तक कब्जा नही हटाया गया है, जिस पर उन्होंने उप जिलाधिकारी विकासनगर को निर्देशित किया अपने आदेशों का परिपालन कराते हुए एक सप्ताह के भीतर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बापूग्राम ऋषिकेश में सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता साईट प्लान मैप जांच कर कृत कार्यवाही की आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। तरला आमवाला में क्षेत्रवासियों द्वारा सीवर लाईन बिछाने की मांग पर अधीशासी अभियंता जल निगम को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
ग्राम सभावाला निवासी कुल्दन सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी भूमि एनएच-72  में अधिग्रहित की गई किन्तु अभी तक मुआवजा नही मिल पाया है, जिस पर एसएलएओ को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। दुग्ध संघ में सुपरवाईजर भुवन भास्कर ने अपनी शिकायत में बताया कि विभाग द्वारा उनकी किसी अन्य कार्मिक के स्थान पर जून 2024 से नवम्बर 2025 तक दुग्ध उत्पाद पदार्थ आपूर्ति की रू0 40 हजार वेतन से कटौती कर दी गई है, जिस पर सहायक निदेशक दुग्ध को कार्यवाही के निर्देश दिए गए। सरस्वती विहार निवासी दिनेश चन्द्र भट्ट ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी दुकान किराये दे रखी थी जिसका अनुबन्ध मार्च माह में समाप्त हो गया है किन्तु किरायेदार दुकान खाली नही कर रहा है तथा नाही  किराया दे रहा है। जिस पर पुलिस विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जनता दर्शन में उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, उप नगर आयुक्त गौरव कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत,  अधि अभि विद्युत राकेश कुमार सहित शिक्षा, एमडीडीए, सिंचाई आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?