By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे जिस्मफरोसी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे जिस्मफरोसी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़

Lokesh Badoni
Last updated: June 29, 2025 3:46 pm
Lokesh Badoni Published June 29, 2025
Share
SHARE
  • एसएसपी देहरादून को मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने की गेस्ट हाउस में की आकस्मिक छापेमारी
  • गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार करवा रहे मैनेजर सहित 06 अभियुक्तों को मौके से किया गिरफ्तार
  • संचालक द्वारा गेस्ट हाउस को लीज पर लेकर पर चलाया जा रहा था अनैतिक देह व्यापार का धंधा

देहरादून। गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे जिस्मफरोसी के धंधे का दून पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह को मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने की गेस्ट हाउस में आकस्मिक छापेमारी की। गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार करवा रहे मैनेजर सहित 06 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया। संचालक द्वारा गेस्ट हाउस को लीज पर लेकर अनैतिक देह व्यापार का धंधा  चलाया जा रहा था।
मौके से पुलिस को नगदी तथा आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यमों से राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में संचालक द्वारा महिलाओं, युवतियों को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा प्रभारी एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिस पर एएचटीयू तथा कोतवाली नगर की संयुक्त टीम द्वारा राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में औचक छापेमारी की कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों में 02 पुरुष तथा 03 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। मौके से पुलिस टीम द्वारा होटल के मैनेजर सहित सभी 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना कोतवाली में मामला पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में होटल के मैनेजर द्वारा बताया गया कि गेस्ट हाउस को नरेंद्र सिंह रावत निवासी चमोली द्वारा लीज पर लिया गया है। गेस्ट हाउस में बाहरी राज्यांे की रहने वाली उनकी परिचित महिलाओं द्वारा अनैतिक देह व्यापार किया जाता है। उनके द्वारा ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर उन्हें महिला, युवती की जानकारी देकर गेस्ट हाउस में बुलाया जाता है तथा उनसे कमीशन लेकर उन्हें महिलाओं, युवतियों के पास भेजा जाता है।
पुलिस ने मौके से गेस्ट हाउस के मैनेजर तापस शाहू निवासी ग्राम शांतडा, पोस्ट जस्कगरी, थाना रामनगर, तहसील कान्तई जिला ईस्ट मिगनापुर पश्चिम बंगाल सहित कमलेश साहनी निवासी रागवा पोस्ट कोरा थाना सिमवाड़ा जिला दरभंगा, बिहार, निक्का देवी निवासी ग्राम रागवा पोस्ट कोरा थाना सिमबाड़ा, दरभंगा, बिहार, संजीत कुमार निवासी कमलवीधा, पोस्ट बुन्दावन, थाना- अररिया, तहसील अररिया, जिला शिवपुरा, पटना, बिहार, गुल्ली देवी निवासी ग्राम सुहागपुर चैक, थाना प्लासी, जिला अरिया, बिहार वर्तमान निवासी रायपुर, देहरादून और मनु गुरुंग निवासी बस्ती दलसिंहपारा टी गार्डन जलपाइगुड़ी, बंगाल वर्तमान निवासी प्रेमनगर को गिरफ्तार किया।

You Might Also Like

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया
  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी
  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?