By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: पौड़ी को मिलेगी एक और पेयजल योजना की सौगात: डॉ. धन सिंह रावत
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

पौड़ी को मिलेगी एक और पेयजल योजना की सौगात: डॉ. धन सिंह रावत

Lokesh Badoni
Last updated: June 19, 2025 9:12 am
Lokesh Badoni Published June 19, 2025
Share
SHARE
  • श्रीनगर से लिफ्ट किया जायेगा पानी, अधिकारियों को दिये सर्वे के निर्देश
  • कहा, जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत पेयजल योजना शीघ्र करें पूर्ण

देहरादून । पौड़ी नगर की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान के लिये श्रीनगर से एक नई पम्पिंग पेयजल योजना शुरू की जायेगी। इस योजना का शीघ्र सर्वे करने के निर्देश पेयजल निगम के अधिकारियों को दे दिये गये हैं। इसके अलावा श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत विभिन्न वृहद पम्पिंग पेयजल योजनाओं को शीघ्र पूरा करने को भी अधिकारियों को कहा गया है।

सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने जलसंस्थान व पेयजल निगम के अधिकारियों से पौड़ी नगर की पेयजल समस्या को दूर करने के लिये श्रीनगर से नई पम्पिंग पेयजल योजना शुरू करने के निर्देश दिये। इसके लिये उन्होंने पेयजल निगम के अधिकारियों को नई पम्पिंग योजना का शीघ्र सर्वे कर शासन को उपलब्ध कराने को कहा। विभागीय मंत्री ने कहा कि पौड़ी नगर में पेयजल आपूर्ति सुलभ करने के लिये नई पेयजल योजना शुरू करना जरूरी है, तभी नगरवासियों को जल संकट से निजात मिल सकेगी। बैठक में डॉ. रावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर की पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुये कण्डारस्यूं-पैठाणी पम्पिंग योजना, बिडोली ग्राम समूह पम्पिंग योजना, एनआईटी सुमाड़ी पेयजल योजना तथा भीड़ा हंस्यूड़ी ग्राम समूह पम्पिंग योजना को शीघ्र पूर्ण के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने एनआईटी सुमाड़ी पेयजल योजना से आस-पास के गांवों को भी अच्छादित करने, श्रीनगर में पेयजल आपूर्ति में उत्पन्न बाधाओं को दूर करने तथा थलीसैण नगर पंचायत क्षेत्र में जलापूर्ति सुचारू करने को भी अधिकारियों को कहा। इसके अलावा उन्होंने पेयजल योजनाओं से संबंधित वन विभाग में अनापत्ति को अटके प्रकरणों के शीघ्र निस्तरण को भी अधिकारियों को निर्देश दिये। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बिडोली ग्राम समूह पम्पिंग योजना में फॉरेस्ट क्लियरेंस का प्रस्ताव भारत सरकार को भेज दिया गया है, जबकि कण्डारस्यूं-पैठाणी पम्पिंग योजना में फॉरेस्ट क्लियरेंस मिल चुका है, शीघ्र ही पेयजल योजना का कार्य पूर्ण कर दिया जायेगा। इसके अलावा भीड़ा हंस्यूड़ी ग्राम समूह पम्पिंग योजना का कार्य पूरा हो चुका है जबकि एनआईटी पम्पिंग योजना का कार्य अंतिम चरण में है।

बैठक में जल जीवन मिशन के निदेशक विशाल मिश्रा, सचिव अप्रैजल जल संस्थान मनीष सेमवाल, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान प्रवीन सैनी, अधीक्षण अभियंता जल निगम पौड़ी मोहम्मद मीसम, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान पौड़ी एस.के. राय, सहायक अभियंता जल संस्थान श्रीनगर कृष्ण कांत आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?