By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: सीएस ने निर्मित उत्पादों का उपयोग किए जाने के निर्देश दिए
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

सीएस ने निर्मित उत्पादों का उपयोग किए जाने के निर्देश दिए

Lokesh Badoni
Last updated: June 19, 2025 9:00 am
Lokesh Badoni Published June 19, 2025
Share
SHARE

देहरादून । मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन द्वारा समस्त प्रमुख सचिवों, सचिवों, विभागाध्यक्षों एवं जिलाधिकारियों को स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए उनके द्वारा निर्मित उत्पादों का उपयोग किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस बावत जारी अपने पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता एवं आजीविका संवर्धन के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। महिला समूहों द्वारा खाद्य प्रसंस्करण, कैंटीन संचालन आदि क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है तथा यह महिलाएं खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का अनुपालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान कर रही हैं।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि राज्य, जनपद एवं विकास खण्ड स्तर पर आयोजित सभी शासकीय/अर्ध-शासकीय बैठकों, कार्यक्रमों एवं अन्य समारोह के आयोजनों में कैटरिंग सम्बन्धी आवश्यकताओं के लिए यथासम्भव महिला स्वयं सहायता समूहों का सहयोग लिया जाए एवं उन्हें प्राथमिकता प्रदान की जाए, जिसके लिए परियोजना निदेशक अथवा सहायक परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास से सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने जनपद स्तर पर आने वाले विशिष्ट अतिथियों, महानुभावों के स्वागत कार्यक्रमों के स्मृति-चिन्ह इत्यादि के लिए स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों अथवा हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के उपहार प्रदान किए जाने पर जोर दिया।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि राज्य, जनपद एवं विकासखण्ड स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, कार्यशालाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं बैठकों में जलपान व्यवस्था के लिए स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित मिलेट उत्पाद एवं स्थानीय पोषक उत्पादों को प्रमुखता से प्रयोग में लाया जाए। उन्होंने कहा कि विभागों के समस्त सरकारी परिसरों में कैंटीन/आउट्लेट आदि के संचालन के लिए स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इसके लिए वित्त विभाग द्वारा प्रचलित अधिप्राप्ति नियमावली के अनुरूप स्वयं सहायता समूहों के साथ क्रय-विक्रय किया जाए।

You Might Also Like

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?