By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: एसएसबी दीक्षांत समारोह, देश को मिले 46 सब-इंस्पेक्टर
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

एसएसबी दीक्षांत समारोह, देश को मिले 46 सब-इंस्पेक्टर

Lokesh Badoni
Last updated: June 16, 2025 11:15 am
Lokesh Badoni Published June 16, 2025
Share
SHARE

श्रीनगर गढ़वाल। केन्द्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल श्रीनगर गढ़वाल में सोमवार को 26वां उपनिरीक्षक (सीधी भर्ती) कोर्स का दीक्षांत समारोह गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। इस अवसर पर 46 प्रशिक्षुओं ने गहन प्रशिक्षण पूर्ण कर उपनिरीक्षक के रूप में राष्ट्र सेवा की शपथ ली। इन प्रशिक्षुओं में उत्तर प्रदेश से 13, हरियाणा से 10, राजस्थान से 8, उत्तराखंड से 4, बिहार से 4, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से 2-2, मणिपुर, पंजाब व जम्मू-कश्मीर से 1-1 प्रशिक्षु शामिल रहे।
इस बैच में 40 स्नातक और 6 स्नातकोत्तर डिग्री धारक शामिल हैं। दीक्षांत परेड में प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण अधिकारी अरुण ब्याला (डिप्टी कमांडेंट) ने राष्ट्रीय ध्वज और संविधान के समक्ष पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. समारोह के मुख्य अतिथि सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्हें शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से सर्वश्रेष्ठ बनाने का हरसंभव प्रयास किया गया। पाठ्यक्रम में कुल 42 विषय शामिल थे, जिनमें योग, तैराकी, घुड़सवारी, मोटर ड्राइविंग, आत्मरक्षा, ड्रिल, हथियारों का प्रशिक्षण, फायरिंग, मैप रीडिंग, आपदा और सीमा प्रबंधन, वित्तीय प्रबंधन, कानून की जानकारी, प्राथमिक उपचार प्रमुख रहे।
उन्होंने विश्वास जताया कि सभी प्रशिक्षु सशस्त्र सीमा बल के मूल मंत्र राष्ट्र सुरक्षाय कृत संकल्पोस्ति को आत्मसात करते हुए निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से राष्ट्र सेवा करेंगे और देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुख्य अतिथि ने इस सफल आयोजन के लिए केन्द्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र के उपमहानिरीक्षक सुभाष चंद नेगी सहित समस्त प्रशिक्षण अधिकारीगण, प्रशिक्षक दल व सहयोगी स्टाफ का आभार भी व्यक्त किया।

You Might Also Like

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?