By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल विभाग एवं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल विभाग एवं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की

Lokesh Badoni
Last updated: June 9, 2025 12:13 pm
Lokesh Badoni Published June 9, 2025
Share
SHARE

देहरादून। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस एवं 23 जून को अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर विभागीय कार्यक्रम किये जाने के संबंध में खेल विभाग एवं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की।
मंत्री ने आगामी 21 जून को होने वाले विश्व योग दिवस के दिन महिला सशक्तिकरण विभाग युवा कल्याण तथा खेल विभाग द्वारा सामुहिक आयोजन को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि योग दिवस के कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चे, आंगनबाड़ी कार्यकत्री महिलाएं, शिशु सदन के बच्चे तथा विभिन्न खेलों के बच्चों को शामिल किया जाएगा तथा इन्हें बेहतर प्रशिक्षक के माध्यम से योगाभ्यास कराया जायेगा जिससे सभी आयु वर्ग इस आयोजन से लाभान्वित हो सके।
खेल मंत्री ने कहा कि योग का हमारे जीवन में स्वास्थ्य, मानसिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि महत्वपूर्ण आधार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उत्तराखण्ड से ही योग दिवस की शुरूआत की गई थी। उन्होंने कहा कि योग हमेशा से ही बेहतर स्वास्थ्य के लिए लाभकारी सिद्ध होता आया है।
मंत्री ने कहा कि हम पहली बार 23 जून को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाने जा रहे हैं। खेल विभाग द्वारा मानसखण्ड खेल परिसर गोलापार में अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मंत्री ने कहा कि इस आयोजन में राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में जनमानस का प्रतिभाग होगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेल की विद्याओं का आयोजन भी किया जायेगा।
मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड ओलंपिक एसोसिएशन तथा खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रेस वार्ता के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा जारी की जायेगी। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव, खेल, अमित सिन्हा, सचिव, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, चन्द्रेश यादव, निदेशक, खेल, प्रशान्त आर्य, तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?