By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: हरिद्वार गैंगरेप मामलाः खुलेगा कलयुगी मां का पूरा राज, सबूत जुटाने वृंदावन, आगरा जाएंगी पुलिस टीमें
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

हरिद्वार गैंगरेप मामलाः खुलेगा कलयुगी मां का पूरा राज, सबूत जुटाने वृंदावन, आगरा जाएंगी पुलिस टीमें

Lokesh Badoni
Last updated: June 5, 2025 10:54 am
Lokesh Badoni Published June 5, 2025
Share
SHARE

हरिद्वार। हरिद्वार में मां के नाम को कलंकित करने वाली महिला अनामिका शर्मा के खिलाफ पूरे सबूत जुटाने के लिए पुलिस टीमें उत्तरप्रदेश स्थित आगरा, वंृदावन तक जाएंगी। रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी इस पूरे मामले पर विस्तार से बात करते हुए कहते हैं कि यह मामला जब उन्होंने  सुना तो वे भी हैरान रह गए। तब उन्हें आंखों और कानों से सुनी बातों पर विश्वास नहीं हो रहा था। रोती बिलखती बच्ची जब अपनी मां की सारी करतूत पुलिस को बता रही थी तो सभी आसपास खडे लोग उन शब्दों को सुनकर बेहद हैरान थे। आखिरकार कोई मां ऐसा कैसे कर सकती है। कमल मोहन भंडारी ने बताया पुलिस को दी गई शिकायत में पीडित बच्ची ने बताया है कि उसकी मां उसे हरिद्वार के अलावा अन्य जगहों पर घूमने ले जाती थी। वहीं पर 13 साल की बच्ची के साथ आरोपी मां के दोस्त दुष्कर्म किया करते थे।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार यह काम बेहद शातिराना तरीके से होता था। शिकायत में बताया गया है कि हरिद्वार के अलावा वृंदावन, आगरा और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में मां बच्ची को लेकर जाती थी। तब एक नहीं बल्कि दो रूम होटल में बुक होते थे। एक रूम में मां रुकती थी जबकि दूसरे रूम में वह बेटी को ठहराती थी। बच्ची ने अपने बयानों में पुलिस को बताया है कि मां के साथ उसके एक मित्र जबकि मेरे कमरे में मां के ही दोस्त रुका करते थे।
यह सिलसिला साल 2025 जनवरी 26 तारीख से शुरू हुआ, जो 5 महीने से यह लगातार जारी रहा। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि कई बार उसने अपने पिता को सारी हरकते बताने की कोशिश की। बच्ची ने कहा मां के दबाव के कारण वह हर बार सहम जाया करती थी। इसके बाद 4 जून को पीड़ित बच्ची ने पूरी हकीकत अपने पिता को बता दी। इसके बाद लिखित में शिकायत दी गई। जिसके बाद आरोपी महिला के साथ उसके दो मित्र गिरफ्तार किये गये।
पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई नेत्री और उसके पति के साथ संबंध सही नहीं थे। बीते कुछ महीने से दोनों अलग रह रहे थे। हरिद्वार शिव मूर्ति चैक पर स्थित एक होटल में आरोपी महिला अपने दोस्त के साथ रह रही थी। जिस वक्त पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया उस वक्त भी वह वहीं पर मौजूद थी। इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए पुलिस अब एक टीम को वृंदावन और आगरा के लिए रवाना कर रही है। यह टीम इस बात की पुष्टि करेगी की कैसे दो रूम बुक करके महिला अलग अलग कमरों में बच्ची को रख रही थी। हरिद्वार के होटल के अलावा उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में जहां-जहां भी यह अपनी बिटिया को लेकर घूमने गई है, उन सभी जगह पर जाकर पुलिस बच्ची के द्वारा बताई गई घटना के सबूत जुटाएगी। इसके साथ ही पुलिस इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में महिला के मोबाईल और आरोपियों की फोन कॉल डिटेल खंगाल रही है। लोकेशन्स को लेकर भी पुलिस एक डेटा तैयार कर रही है। आरोपी महिला को मोबाईल से पुलिस को कई राज मिलने की उम्मीद है।

You Might Also Like

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?