By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: रोहित नेगी के हत्यारों को पकड़ने के लिए एसटीएफ ने गठित की टीम
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

रोहित नेगी के हत्यारों को पकड़ने के लिए एसटीएफ ने गठित की टीम

Lokesh Badoni
Last updated: June 5, 2025 10:49 am
Lokesh Badoni Published June 5, 2025
Share
SHARE

देहरादून। रोहित नेगी हत्याकांड में हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए अब एसटीएफ एसएसपी नवनीत भूल्लर ने टीमें गठित कर एसटीएफ को हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए मैदान में उतार दिया है। जबकि हत्यारोपी अजहर मलिक के दूसरे साथी के बारे में पुलिस को कुछ नहीं पता चल सका है। उल्लेखनीय है कि तीन जून की रात्रि में तिलवाडी निवासी रोहित नेगी की किसी बात पर मुजफ्फरनगर निवासी अजहर मलिक से फोन पर कहासुनी हो गयी जिसके बाद जब रोहित कार में अपने मित्रों के साथ घर की तरफ जा रहा था तभी अजहर अपने साथी के साथ मोटरसाईकिल में वहां पहुंचा और उसने सामने से फायर कर दिया और गोली रोहित की गर्दन पर जा लगी। उसके साथी उसको लेकर ग्राफिक एरा अस्पताल पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
रोहित नेगी की हत्या की खबर सुनते ही आसपास के ग्रामीण वहां पर एकत्रित हो गये और हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के अगले दिन चार जून को डीबीआईटी कॉलेज चैक पर झाझरा, सुद्धोवाला, भाऊवाला, तिलवाडी, डूंगा से बडी संख्या में युवक पहुंचे और उन्होंने वहां पर जमकर प्रदर्शन कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। बडी संख्या में युवकों के एकत्रित होने की सूचना मिलते ही एसएसपी अजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर भी वहां पहुंच गये। एसएसपी अजय सिंह ने भीड को आस्वासन दिया कि शीघ्र ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वहीं गुरूवार को एसएसपी एसटीएफ नवनीत भूल्लर ने सम्पर्क करने पर बताया कि इस मामले में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की भी टीमें गठित कर ली गयी हैं। उन्होंने बताया कि एसटीएफ की टीमें मुजफ्फरनगर सहित अन्य जनपदों में हत्यारोपियों की तलाश में लग गयी है। उन्होंने कहा कि एसटीएफ हर पहलु पर जांच कर रही है और शीघ्र ही हत्यारोपियों व उनके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। अभी तक पुलिस व एसटीएफ अजहर के दूसरे सहयोगी का पता लगाने में नाकाम रही है। क्योंकि अभी तक पुलिस को यह भी नहीं पता कि अजहर का दूसरा साथी मुजफ्फरनगर का है या वह स्थानीय युवक था। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है जिसके लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। उसके बाद भी पुलिस दो दिन में अजहर के दूसरे साथी के बारे में कुछ पता नहीं कर सकी है।

You Might Also Like

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?