By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: दून सिल्क प्रमुख शहरों में खोलेगा 13 आउटलेट: डॉ धन सिंह रावत
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

दून सिल्क प्रमुख शहरों में खोलेगा 13 आउटलेट: डॉ धन सिंह रावत

Lokesh Badoni
Last updated: May 31, 2025 7:10 am
Lokesh Badoni Published May 31, 2025
Share
SHARE

रेशम फेडरेशन के परिधानों में छात्र-छात्राओं ने रैंप पर बिखेरा फैशन का जलवा
देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष में आज देहरादून के सहसपुर देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में दून सिल्क के धागे सहकारिता के साथ भविष्य निर्माण थीम पर परिधान फैशन शो कार्यक्रम आयोजित किया गया , कार्यक्रम का शुभारंभ सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत एवं सहसपुर के विधायक सहदेव पुंडीर प्रबंध निदेशक रेशम फेडरेशन आनंद शुक्ल,द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। परिधान फैशन शो में देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने रेशम फेडरेशन के परिधान पहनकर रैंप वॉक कर कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों से खूब तालियां बटोरी , अपने संबोधन में सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा कहा गया कि सहकारिता मंत्रालय के गठन के पश्चात सहकारिता विभाग देश और प्रदेश में बहुत ही तेजी से कार्य कर रहा है , प्रधानमंत्री मोदी एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री जी के विशेष प्रयासों से पूरे विश्व भर में यह वर्ष अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है जिसके तहत आज पूरे प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष की थीम पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम, सहकारिता गोष्टी और सहकारिता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि दिसंबर तक 1000 सहकारिता से जुड़े कार्यक्रम किए जाने है,
मंत्री द्वारा अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष में आज रेशम फेडरेशन द्वारा आयोजित परिधान कार्यक्रम की सराहना की सहकारिता मंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 में रेशम बुनकरों में 5000 लखपति दीदी बनाई जाएगी,
इसके साथ ही अच्छे रेशम बुनकरों को रेशम उत्पादित विभिन्न राज्यों का अध्ययन भ्रमण कराया जाएगा जिससे वह अच्छी गुणवत्ता के रेशम इकाइयों का अध्ययन कर अन्य रेशम बुनकरों को भी प्रशिक्षित कर सकें डॉ रावत ने कहा कि आज उत्तराखंड में रेशम फेडरेशन का दून सिल्क एक ब्रांड बन रहा है वर्तमान में अभी दून सिल्क के अभी चार आउटलेट संचालित हैं जल्द ही प्रमुख शहरों में 13 आउटलेट खोले जाएंगे,
फेडरेशन से जुड़े 50 से अधिक रेशम धागा बुनकरों को इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ रावत द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया डॉ रावत ने कहा कि रेशम धागा बुनकर की मेहनत से आज रेशम फेडरेशन अपना ब्रांड नाम बनाने में कामयाब हो पाया है ,
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक रेशम फेडरेशन आनंद शुक्ल द्वारा पिछले 7 वर्ष में सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत जी के कार्यकाल के विकास कार्य की उपलब्धि की जानकारी दी आनंद शुक्ल द्वारा बताया गया की 7 वर्ष में रेशम फेडरेशन मंत्री के मार्गदर्शन में अपनी कंप्लीट वैल्यू चौन बनाने में कामयाब हो पाया है, भविष्य में देश ही नहीं विदेशों में भी दून सिल्क ब्रांड एक पहचान बनेगा
प्रबंध निदेशक द्वारा बताया गया कि रेशम फेडरेशन के द्वारा विभिन्न संस्थाओं के साथ सहभागिता कर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इससे पहले ओएनजीसी महिला पॉलिटेक्निक के साथ फैशन शो कार्यक्रम आयोजित किया गया था इन कार्यक्रमों के माध्यम स जहां फेडरेशन को लाभ मिलता है वहीं छात्र-छात्राओं को भी अध्ययन का अवसर मिलता है ,
इस अवसर पर रेशम फेडरेशन से जुड़े महिला समूह द्वारा बनाए गए वेस्ट ककुन से हस्त निर्मित क्राफ्ट इस कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहे प्रबंध निदेशक रेशम फेडरेशन द्वारा महिला समूह द्वारा ककुन हस्त निर्मित बद्रीनाथ-केदारनाथ के क्राफ्ट सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत विधायक सहदेव पुंडीर,
अमन बंसल, वॉयस प्रेसिडेंट देवभूमि यूनिवर्सिटी को भेंट किए गए,
विधायक सहदेव पुंडीर द्वारा रेशम फेडरेशन के कार्यों की सराहना की गई विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि सहकारिता मंत्री डॉक्टर रावत द्वारा सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह विभाग अपनी एक अलग पहचान बन पाया है इसी का प्रतिफल है कि फेडरेशन से जुड़े महिला बुनकरों की आय में जबरदस्त इजाफा हुआ है वहीं सहकारिता विभाग द्वारा शून्य प्रतिशत ब्याज पर महिला सहायता समूह और किसानों को ऋण देने की योजना भी सरकार का ऐतिहासिक सफल फैसला है। इस अवसर पर आनंद शुक्ल अपार निबंधक सहकारिता/प्रबंध निदेशक रेशम फेडरेशन, प्रदीप कुमार, निदेशक, जिला सहकारी बैंक टिहरी के पूर्व अध्यक्ष सुभाष रमोला, विनोद तिवारी सहायक निदेशक, मातवर कंडारी प्रबंधक रेशम फेडरेशन, अमन बंसल, वॉयस प्रेसिडेंट डॉक्टर भावना गोयल, विनोद कुमार, प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया
  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी
  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?