By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: सीएम के सेवा, संवेदना और सुशासन की मिसाल, जनता दरबार में 70 वर्षीय वृद्धा को 10 मिनट में मिला समाधान
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

सीएम के सेवा, संवेदना और सुशासन की मिसाल, जनता दरबार में 70 वर्षीय वृद्धा को 10 मिनट में मिला समाधान

Lokesh Badoni
Last updated: May 26, 2025 11:30 am
Lokesh Badoni Published May 26, 2025
Share
SHARE

सीडीओ के निर्देश पर समाज कल्याण अधिकारी ने किया इमीडिएट एक्शन, स्वीकृत की वृद्धापेंशन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘सेवा और सुशासन’ के संकल्प के अंतर्गत प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनसंवाद (जनता दरबार) में सोमवार को एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला अपनी पीड़ा लेकर पहुँचीं। वृद्धा ने बताया कि उनके पति का देहांत तीन वर्ष पूर्व हो चुका है और उसके बाद उनके बच्चों ने भी उन्हें घर से अलग कर दिया। आर्थिक तंगी में एकाकी जीवन जी रही महिला को किसी ने सरकार द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी। इस पर उन्होंने एक व्यक्ति की सहायता से जिले में लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से मुख्यमंत्री जनसंवाद के तहत जिले में आयोजित होने वाले जनता दरबार में अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि यह पहली बार था जब वह किसी सरकारी मंच पर पहुंचीं और वह आश्चर्यचकित रह गईं जब उन्हें तुरंत समाधान मिल गया।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में आयोजित जनता दरबार की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने वृद्धा की समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण अधिकारी दीपंकर घिल्डियाल को निर्देशित किया कि महिला की वृद्धावस्था पेंशन तत्काल प्रभाव से स्वीकृत की जाए। समाज कल्याण अधिकारी ने महिला को जनसेवा केंद्र भेजने के स्थान पर ‘सारथी’ सेवा के माध्यम से सीधे समाज कल्याण विभाग भिजवाया, जहां निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए मात्र 10 मिनट में वृद्धा की पेंशन स्वीकृत कर दी गई। इसके साथ ही महिला को सुरक्षित उनके घर भी पहुँचाया गया। प्रशासन द्वारा जनता दरबार के माध्यम से प्राप्त आवेदन पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए समाधान प्रदान किया गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि आमजन की शिकायतों और आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने हेतु जिला प्रशासन पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम जनता और शासन के बीच प्रभावी संवाद एवं समस्या समाधान का एक सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ वास्तविक ज़रूरतमंदों तक सीधे पहुँच रहा है। ऐसे संवेदनशील और मानवीय प्रयासों के माध्यम से उत्तराखंड सरकार आमजन की आशाओं पर खरा उतरते हुए एक जनकल्याणकारी प्रशासन की मजबूत नींव रख रही है।

You Might Also Like

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया
  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी
  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?