By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: हल्द्वानी में अत्याधुनिक सुविधाओं वाले मीरा स्पीच एंड हियरिंग वाइडएक्स साउंड सेंटर का शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

हल्द्वानी में अत्याधुनिक सुविधाओं वाले मीरा स्पीच एंड हियरिंग वाइडएक्स साउंड सेंटर का शुभारंभ

Lokesh Badoni
Last updated: May 23, 2025 11:51 am
Lokesh Badoni Published May 23, 2025
Share
SHARE

प्रदेश में सुनने की समस्या से जूझ रहे लोगों को मिलेंगे बेहतर सेवाएँ

हल्द्वानी। वाइडएक्स इंडिया ने आज बड़े गर्व के साथ उत्तराखंड के हल्द्वानी में अपने नए उद्यम-मीरा स्पीच एंड हियरिंग वाइडएक्स साउंड सेंटर का उद्घाटन किया है, जो भारत में हियरिंग केयर को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़े बताते हैं कि, भारत में अनुमानित तौर पर 63 मिलियन लोग सुनने की गंभीर समस्या के साथ जी रहे हैं कृ इससे यह जाहिर होता है कि देश में हियरिंग हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर और सेवाओं का जल्द-से-जल्द उपलब्ध होना बेहद जरूरी है।
वाइडएक्स का यह नया साउंड सेंटर इस प्रदेश में हियरिंग केयर के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग को दर्शाता है, जहां अत्याधुनिक तकनीक तथा निजी ज़रूरतों के अनुरूप सेवाओं के अलावा सुनने एवं बोलने की अलग-अलग तरह की समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए उन्नत समाधान उपलब्ध है। प्योरसाउंड वाइडएक्स की पेशकश का सबसे अहम हिस्सा है, जो इस इंडस्ट्री को नई राह दिखाने वाला इनोवेशन है, जिसे आवाज़ को कुदरती तौर पर, और बिना किसी बदलाव के लोगों के कानों तक पहुंचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। वाइडएक्स उसके हियरिंग एड में प्योरसाउंड तकनीक मौजूद होती है, जिससे वे उपयोगकर्ता के माहौल के अनुसार लगातार अनुकूलित होते रहते हैं, इस तरह उन्हें सुनने का सहज एवं व्यक्तिगत अनुभव प्राप्त होता है। इस मौके पर मीरा स्पीच एंड हियरिंग के मैनेजिंग डायरेक्टर, रंजीत तिवारी ने कहा, हमारा मिशन हमेशा से यही रहा है कि सुनने और बोलते संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे लोगों को टेक्नोलॉजी पर आधारित, और निजी जरूरत के अनुरूप देखभाल उपलब्ध कराई जाए। नवजात शिशुओं की हियरिंग स्क्रीनिंग एवं टिनिटस थेरेपी से लेकर वर्टिगो मैनेजमेंट और स्पीच-लैंग्वेज इंटरवेंशन जैसी सेवाओं के साथ, हम आवाज़ के माध्यम से लोगों को सक्षम बनाने के अपने संकल्प पर कायम हैं।”
खेल विभाग ने किसी भी स्टेडियम का नाम नहीं बदला

देहरादून। खेल विभाग द्वारा किसी भी स्टेडियम का नाम नहीं बदला गया है। केवल सम्पूर्ण खेल परिसर को नाम दिया गया है, जिसमें स्थापित विभिन्न खेल अवस्थापना सुविधाओं के जो नाम पूर्व से प्रचलित हैं वे यथावत् रहेगे। विभाग के अन्तर्गत जनपद देहरादून के रायपुर खेल परिसर, जनपद हरिद्वार के रोशनाबाद खेल परिसर, जनपद ऊधमसिंह नगर के रूद्रपुर खेल परिसर एवं जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में स्थित गोलापार खेल परिसर में निर्मित की गयी अवस्थापना सुविधाओं की पहचान तथा आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के दृष्टिगत प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों एवं आगुन्तकों को आयोजन स्थलों की पहचान को ध्यान में रखते हुये रायपुर खेल परिसर देहरादून का नाम रजत जयंती खेल परिसर, गौलापार खेल परिसर हल्द्वानी का मानसखंड खेल परिसर, रूद्रपुर खेल परिसर ऊधमसिंह नगर का शिवालिक खेल परिसर तथा रोशनाबाद खेल परिसर हरिद्वार का नाम योग स्थली खेल परिसर किया गया है।
इस संबंध में प्रभारी अपर निदेशक खेल अजय कुमार अग्रवाल द्वारा जारी विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि रजत जयंती खेल परिसर के अन्तर्गत निर्मित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर देहरादून, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सोसाइटी एवं अन्य सभी अवस्थापनाओं तथा मानसखंड खेल परिसर हल्द्वानी के अन्तर्गत निर्मित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एवं स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स सोसाइटी, हॉकी ग्राउण्ड, तरणताल, मल्टीपरपज हॉल एवं अन्य सभी अवस्थापना, शिवालिक खेल परिसर ऊधमसिंह नगर के अन्तर्गत निर्मित मनोज सरकार स्टेडियम, मल्टीपरपज हॉल, वेलोड्रम एवं अन्य सभी अवस्थापनाओ के साथ योगस्थली खेल परिसर हरिद्वार के अन्तर्गत निर्मित वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम, मल्टीपरपज हॉल, तरणताल एवं अन्य सभी अवस्थापना सुविधाओं का नाम पूर्ववत रखा गया है। इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। अपर निदेशक खेल यह भी उल्लेख किया गया है कि विभिन्न समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया पर यह खबर चल रही है कि उक्त परिसरों में स्थापित स्टेडियमों के पूर्व में किये गये नामकरण को समाप्त करते हुये नये नामकरण किये गये हैं। उन्होंने ऐसी सूचनाओं को भ्रामक एवं तथ्यों से परे बताते हुए स्पष्ट किया है कि पूर्व में नामांकित किये गये किसी भी स्टेडियम का नाम नहीं बदला गया है। खेल विभाग द्वारा मात्र सम्पूर्ण खेल परिसर को नाम दिया गया है, जिसमें स्थापित विभिन्न खेल अवस्थापना सुविधाओं के जो नाम पूर्व से प्रचलित हैं वे यथावत् रहेंगे और भविष्य में बनने वाली खेल अवस्थापनायें इसी परिसर में समाहित रहेगी।

You Might Also Like

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया
  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी
  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?