By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: प्रदेशभर में आयोजित किये जायेंगे सहकारिता मेले: डॉ धन सिंह रावत
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

प्रदेशभर में आयोजित किये जायेंगे सहकारिता मेले: डॉ धन सिंह रावत

Lokesh Badoni
Last updated: May 22, 2025 8:59 am
Lokesh Badoni Published May 22, 2025
Share
SHARE

670 समितियों के माध्यम से रोपे जाएंगे एक लाख 11हजार पौधे

देहरादून: प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने वीरवार को शासकीय आवास पर सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश के सभी जनपदों में सहकारिता मेले आयोजित करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि जनपदों में लगने वाले इन सात दिवसीय मेले को 10 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। जिनमें सहकारिता गोष्टी व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, साथ ही मेलों में प्रदेश के महिला सहायता समूह द्वारा उत्पादित उत्पादों के स्टाल भी लगाए जाएंगे।

प्रत्येक जनपद में आयोजित इन मेलों का शुभारंभ केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह जी करेंगे। इन मेलों में स्थानीय सांसद, राज्यसभा सांसद, क्षेत्रीय विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जायेगी।

कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर अपर निबंधक ईरा उप्रेती गढ़वाल क्षेत्र, और कुमाऊं मंडल में संयुक्त निबंधक श्री मंगला त्रिपाठी को सहकारिता मेले का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि वह स्वयं प्रत्येक जनपद में जाकर अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर रहे हैं विभागीय अधिकारी भी जनपदों में जाकर कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग करें।

बैठक में सभी 670 समितियों में एक पेड़ मां के नाम थीम के तहत आगामी 10 दिसंबर तक 1 लाख 11हजार पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया।,

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में प्रत्येक दिन एक कार्यक्रम आयोजित किया जाए जिसमें गोष्टी के माध्यम से विभागीय और केंद्रीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीण किसानों को उपलब्ध हो सके केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय द्वारा प्रदेश में संचालित योजनाओं की स्थिति की भी सहकारिता मंत्री द्वारा समीक्षा की गई
वहीं हरिद्वार जनपद में कमजोर समितियों की समीक्षा करते हुए उनकी स्थिति में सुधार लाने के निर्देश भी बैठक में दिए गये।

उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के टर्नओवर 500 करोड़ से 1000 करोड़ तक बढ़ाने को लेकर विभागीय मंत्री ने
अधिकारियों को व्यावसायिक प्लान बनाने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में सचिव सहकारिता दिलीप जावलकर अपर निबंधक ईरा उप्रेती, आनंद शुक्ल, संयुक्त निबंधक नीरज बेलवाल मंगला त्रिपाठी उप निबंधक रमिंद्री मंदरवाल उपस्थित रहे।

You Might Also Like

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया
  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी
  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?