By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: अवैध निर्माण के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, अनियमितता नहीं की जाएगी बर्दाश्त : डीएम
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

अवैध निर्माण के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, अनियमितता नहीं की जाएगी बर्दाश्त : डीएम

Lokesh Badoni
Last updated: May 21, 2025 6:27 am
Lokesh Badoni Published May 21, 2025
Share
SHARE
  • मुख्यमंत्री का दृढ़ निश्चय से उत्सर्जित, अवैध धार्मिक संरचनाओं पर जिला प्रशासन का शिकंजा।
  • डीएम के निर्देश, विभाग करें अपनी परिसंपत्तियों का सर्वे, 03 दिन के भीतर प्रेषित करें रिपोर्ट।
  • अवैध धार्मिक संरचना चिन्हीकरण में न हो लापरवाही,
  • समय सीमा तय कर विभाग हटाए चिन्हित अनधिकृत व अवैध धार्मिक संरचनाएं।

 देहरादून : उच्चतम न्यायालय के आदेशों के क्रम में जनपद में अवैध एवं अनाधिकृत धार्मिक संरचनाओं को हटाने व पुनर्स्थापित करने को लेकर क्लेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें विभागों को अपने क्षेत्रान्तर्गत अवैध धार्मिक संरचनाओं का सर्वे एवं चिन्हीकरण कराते हुए तीन दिवस के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि नगर निगम, पालिका, एमडीडीए, तहसील और सभी विभाग अपनी परिसंपत्तियों का एक बार पुनः सर्वेक्षण करें और अवैध धार्मिक संरचनाओं को चिन्हित करते हुए 03 दिनों के भीतर लिखित में इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यदि ऐसा कोई मामला नहीं भी है, तो भी लिखित में इसकी रिपोर्ट दें। ताकि सभी विभागों की संकलित रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जा सके। जिलाधिकारी ने हिदायत दी कि उच्च प्राथमिकता वाले इस महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही न की जाए। इसके बाद विभागीय परिसंपत्तियों में कहीं पर भी अवैध और अनधिकृत धार्मिक संरचनाएं मिली, तो संबंधित विभागीय अधिकारी इसके लिए स्वयं उत्तरदायी रहेंगे। जिलाधिकारी ने विभागीय परिसंपत्तियों पर चिन्हित किए गए अवैध धार्मिक संरचनाएं हटाने के लिए समय सीमा तय करते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता ने अवगत कराया कि सिंचाई विभाग की परिसंपत्तियों में  07 स्थानों पर अवैध निर्माण में से 05 हटा दिए गए है। जबकि बद्रीपुर नहर और कार्गी नहर में अवैध संरचना को हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। जल्द ही इनको भी हटाया जाएगा। उप जिलाधिकारियों ने अवगत कराया कि तहसील स्तर पर सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है, जल्द ही इसकी रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रिजर्व वन क्षेत्रों में अवैध 03 संरचना को पूर्व में हटाया दिया गया है। वर्तमान में वन क्षेत्रों में अवैध संरचना नहीं है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, एसडीएम हरि गिरी, एसडीएम अपूर्वा, अपर नगर आयुक्त हेमंत कुमार वर्मा, एसई सिंचाई संजय राय, ईई एनएचआईडीसीएल सुरेश तोमर, एसडीएफओ उदय एन गौर, डॉ शिप्रा शर्मा, अनिल सिंह रावत सहित वर्चुअल माध्यम से सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

You Might Also Like

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया
  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी
  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?