By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: सरकारी योजना का लाभ देने के लिए लगेंगे शिविर
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

सरकारी योजना का लाभ देने के लिए लगेंगे शिविर

Lokesh Badoni
Last updated: May 19, 2025 11:35 am
Lokesh Badoni Published May 19, 2025
Share
SHARE

डीएम के निर्देश, शिविर का रोस्टर जारी
प्रशासन ने की अपील शिविर का उठाएं लाभ

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में मैनुअल स्कैवेंजर्स एवं सफाई कर्मचारियों और उनके आश्रितों के कल्याणार्थ केंद्र एवं राज्य सरकार के माध्यम से संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र आवेदकों को आच्छादित किए जाने हेतु जनपद के रेखीय विभागों द्वारा शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि 27 मई को वाल्मीकि मंदिर, चुक्खूवाला देहरादून, 31 मई को वाल्मीकि धर्मशाला, इंद्रेश नगर देहरादून और 03 जून,2025 को वाल्मीकि मंदिर, वाल्मीकि बस्ती ऋषिकेश में शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में समाज कल्याण, बाल विकास, स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति, उद्योग, लीड बैंक, श्रम प्रवर्तन, ई-डिस्ट्रिक्ट, नगर निगम आदि विभागों की योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, परित्यक्ता पेंशन, यूडीआईडी कार्ड बनाने के साथ ही कृत्रिम अंग और सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा। बाल विकास द्वारा कुपोषित शिशु, किशोरी व महिलाओं का चिन्हीकरण करते हुए नंदा गौरा, पीएम मातृ वंदना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, किशोरी किट और पोषण किट उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मैनुअल स्कैवेंजर्स एवं सफाई कर्मचारियों और उनके आश्रितों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण, गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच, अटल आयुष्मान कार्ड, पोषण, परिवार कल्याण एवं टीकाकरण आदि सुविधा दी जाएगी। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड का सत्यापन, संशोधन और नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे। उद्योग विभाग के माध्यम से पीएमईजीपी, सीएम स्वरोजगार योजना, एमएसवाई के तहत ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। लीड बैंक अधिकारी के माध्यम से पीएम जीवन ज्योति, पीएम जीवन सुरक्षा बीमा, बैंकों से सीसीएल एवं स्वरोजगार योजनाओं के लिए ऋण स्वीकृति किए जाएंगे। श्रम प्रवर्तन द्वारा श्रमिकों के कार्ड, सामग्री एवं टूल किट वितरण और ई-डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से आधार कार्ड संशोधन और यूसीसी पंजीकरण की सुविधा प्रदान की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने रेखीय विभागों को निर्देशित किया है कि शिविरों के सफल आयोजन हेतु नगर निगम देहरादून व ऋषिकेश और समाज कल्याण विभाग को अपना सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जनपद के मैनुअल स्कैवेंजर्स, सफाई कर्मचारियों और उनके आश्रितों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करते हुए शिविर का भरपूर लाभ उठाने की अपील की है।
पीएनबी ने लॉंच किया मासिक एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम

देहरादून। सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंकों में से एक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)  ने अपना व्यापक मासिक एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम पेश किया है। यह 20 मई को आयोजित होने वाली एक देशव्यापी रणनीतिक पहल है जो पूरे भारत के एमएसएमई ग्राहको को अनुकूलित वित्तीय समाधान पेश करेगी। पीएनबी मासिक एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम एक ही मंच के तहत विशेष ऋण समाधानों को एक साथ लाएगा, जो आकर्षक ब्याज दरों और व्यवस्थित डाक्यूमेंटेशन आवश्यकताओं के साथ आवश्यक वित्तीय उत्पादों तक पहुंच प्रदान करेगा।
यह कार्यक्रम पात्र ग्राहकों को मौके पर परामर्श, तत्काल पात्रता जांच और सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करता है। सभी एमएसएमई ग्राहक और विशेष रूप से सूक्ष्म उद्यमी, बैंक जाए बिना हमारे डिजिटल चौनलों के माध्यम से पीएम विश्वकर्मा, पीएम स्वनिधि, मुद्रा ऋण और अन्य व्यावसायिक ऋण (जीएसटी एक्सप्रेस, जीएसटी सहाय, पीएबीएल) का भी लाभ उठा सकते हैं। इस अवसर पर बोलते हुए, पीएनबी के एमडी एवं सीईओ अशोक चंद्र ने कहारू ष्सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम हमारे देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो रोजगार सृजन, औद्योगिक उत्पादन और निर्यात में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। हमारा मासिक एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम एमएसएमई और औपचारिक बैंकिंग प्रणालियों के बीच की दूरी को समाप्त करने का लक्ष्य रखता है, जिससे जमीनी स्तर पर वित्तीय सेवाएं अधिक सुलभ हो सकें।

You Might Also Like

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित
  • उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू
  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया
  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?