भारतीय जनता पार्टी उत्तरकाशी के जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान व जिला प्रभारी मेहरबान रावत की सहमति के उपरांत मंडल अध्यक्ष पुरोला रामचंद्र पवार ने कार्यकारिणी का किया विस्तार । मंडल अध्यक्ष पंवार ने क्षेत्रीय संतुलन को साधते हुए रामासिंराई से रमेश बिजलवाण व कमल सिराई से शीशपाल रावत को मंडल महामंत्री की सोंपी जिम्मेदारी। और जगवीर रजवार, मीना सेमवाल, विजेन्द्र पंवार मण्डल उपाध्यक्ष की दी जिम्मेदारी। अभिषेक सेमवाल, कमलेश नौटियाल, मनमोहन रावत, को मंत्री पद व दिनेश चौहान को कोषाध्यक्ष जिम्मेदारी बनाया। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को राजेश भण्डारी व लोकेश उनियाल महिपाल रावत, मनमोहन बडोनी, अनूप विजल्वाण व माधव विजल्वाण शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आशा है कि नवनियुक्त पदाधिकारी पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्मवाद व भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर पदाधिकारियों के उज्वल भविष्य की कामना की