By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: धूमधाम से मनाया गया भैरव सेना का पांचवा स्थापना दिवस
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

धूमधाम से मनाया गया भैरव सेना का पांचवा स्थापना दिवस

Lokesh Badoni
Last updated: May 18, 2025 7:03 am
Lokesh Badoni Published May 18, 2025
Share
SHARE

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड से संचालित लोकप्रिय संगठन भैरव सेना का पांचवा स्थापना दिवस उत्तरांचल प्रेस क्लब में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। स्वामी दर्शन भारती, उत्तराखंड सिनेमा जगत के प्रदीप भंडारी, मिशन देवभूमि फिल्म के निर्माता रवि मंमगाई तथा अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के केंद्रीय सचिव संजय पंवार ने किया। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को संगठन द्वारा सम्मानित करने के साथ ही संगठन विस्तार के अंतर्गत कार्यकारिणी में दायित्वों की घोषणा भी की गई।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भैरव सेना के संस्थापक सदस्य एवं केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व सनातन धर्म चिंतक युवाओं द्वारा देवभूमि के तीर्थों को संरक्षित करने के साथ ही धर्मांतरण-मंतातरण, लव-जिहाद़, लैंड-जिहाद़, व्यापार-जिहाद़ पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय स्तर पर राज्य के पहले हिन्दुत्ववादी क्षेत्रीय संगठन की नींव रखी। स्थापना उद्देश्य के अंतर्गत संगठन की बड़ी उपलब्धियों के रूप में राज्य में धर्मांतरण कानून लागू करवाना, देवस्थानम बोर्ड भंग करवाना, श्री केदारनाथ धाम क्षेत्र से मांस व्यापारियों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करवाना, देवभूमि के सभी तीर्थधाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को प्रतिबंधित करवाने के लिए पंचगव्य शुद्धिकरण अभियान यात्रा चलाना, तीर्थ नगरी हरिद्वार से मांस की दुकानों को कई वर्षों के आन्दोलन से स्थानांतरित करवाना, लव जिहाद के जंजाल में फंसी सैकड़ो पीड़िताओं को रेस्क्यू कर पुनर्स्थापित करवाना, शासन द्वारा केदारनाथ धाम मैं प्रस्तावित सुशांत सिंह राजपूत के नाम से यात्री शेड और विश्रामगृह के निर्माण पर विरोध कर रोक लगाना, सशक्त भू कानून की मांग के लिए दर्जनों गोष्ठीयां एवं रेलियों का आयोजन, धारी देवी मंदिर की घंटियों की नीलामी पर रोक लगाना, संप्रदाय विशेष के अवैध धार्मिक स्थलों को चिन्हित कर ध्वस्तिकरण तथा धार्मिक स्तर पर क्षेत्रीयता को बढ़ावा देना जैसे सैकड़ो महत्वपूर्ण सफल कार्यक्रम रहे। साथ ही संगठन अध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों की योजनाओं पर भी संक्षिप्त रूप में अवगत कराया।
समाज के विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट योगदान में स्वामी दर्शन भारती को सनातन धर्म संरक्षण, प्रदीप भंडारी को उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों पर फिल्म निर्माण, रवि मंमगाई को मिशन देवभूमि में कुशल निर्देशन, आशु अरोड़ा को गोवंश उपचार-संरक्षण, सौरव मैठानी को उत्कृष्ट गायन, रुचि मंमगाई को फिल्म लेखन, कृपाल नेगी को नशा मुक्ति, गोविन्द वाधवा को धार्मिक कार्य, पुरूषोत्तम भट्ट को सामाजिक कार्य तथा भैरव सेना के केंद्रीय सचिव संजय पंवार और गणेश जोशी को संगठन के प्रति समर्पण भाव के लिये प्रतीक चिह्न तथा फूलमाला पहनाकर पुरस्कृत किया गया।
केंद्रीय महासचिव संजय पंवार ने कोर कमेटी तथा अध्यक्ष की संस्तुति पर संगठन को विस्तार के लिए केंद्रीय उपाध्यक्ष राजीव महाजन, केन्द्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता थापा, संयोजक ओमप्रकाश डोभाल, मीडिया प्रभारी अनिल थपलियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष चरणजीत पाहवा, रविंद्र चौहान, प्रदेश महामंत्री संगठन करण शर्मा, संयोजिका सरोज शाह, महिला मोर्चा अध्यक्ष काजल चौहान, सचिव संजीव टांक, अशोक सेमवाल, हरदेव सिंह चन्ना, गढ़वाल संभाग अध्यक्ष गणेश जोशी, महासचिव अनु राजपूत, संयोजक अरविंद नेगी, मीडिया प्रभारी बलबीर शाह, जिलाध्यक्ष देहरादून अमरजीत सिंह, जिलाध्यक्ष काशीपुर अमित ढींगरा, जिलाध्यक्ष हरिद्वार राजेश चौहान इत्यादि को मनोनीत किया गया।

You Might Also Like

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित
  • उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू
  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया
  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?