By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: अव्यवस्था जब आला अधिकारियों को दिख रही, तो आपके जेई से लेकर एसई तक का क्या काम
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

अव्यवस्था जब आला अधिकारियों को दिख रही, तो आपके जेई से लेकर एसई तक का क्या काम

Lokesh Badoni
Last updated: May 17, 2025 11:39 am
Lokesh Badoni Published May 17, 2025
Share
SHARE
  • डीएम ने दिए निर्देश, पर्याप्त मैनपावर, मशीनरी डिप्लॉय कर संचालित कार्यो को तेजी से करें पूरा
  • काम के दौरान बेरिकेडिंग, सुरक्षा का रखे पूरा इतेजाम, खुदाई के बाद सड़क पर न फैले मलबा
  • निर्धारित अवधि में काम पूरा करें विभाग, नहीं तो सख्त कार्रवाई और जुर्माना भरने को रहे तैयार

    देहरादून। मुख्यमंत्री की प्रेरणा और मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बंसल जनपद देहरादून में सजगता के साथ विकास कार्यो को तेजी से आगे बढ़ाने में जुटे है। शहर की सड़कों पर भूमिगत विद्युत, पेयजल, सीवर, ओएफसी और गैस पाइप लाइन बिछाने संबंधी कार्यो की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ने शनिवार को परियोजना समन्वय समिति की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग जनमानस की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए विकास कार्यो को समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ मानसून से पहले पूरा किया जाए।  जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों एवं निजी कम्पनी के पदाधिकारियों को कड़े शब्दों हिदायत दी कि जब आला अधिकारियों को जब सड़क पर अव्यवस्थाएं दिख रही हैं तो आपके विभाग के जेई से लेकर अधीक्षण अभियंता तक क्या काम है। उन्होंने हिदायत दी की विभाग अपनी कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाएं। जिलाधिकारी ने विभागों को पूर्व में जारी अनुमति के तहत पूरे किए गए कार्यो समीक्षा करते हुए नए कार्यो को 15 जून तक पूर्ण करने की सर्शत अनुमति दी। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कों पर रात्रि 10 से सुबह 05 बजे तक ही जनउपयोगी सेवा संबंधी विकास कार्य करने की अनुमति होगी। उन्होंने विभागों को निर्देशित किया कि पर्याप्त संख्या में मैनपॉवर और मशीनरी लगाते हुए प्रत्येक दशा में मानसून से पहले जनउपयोगी सेवा संबधी कार्यो को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जिस साइट पर काम चल रहा हो वहां पर सुरक्षा के दृष्टिगत बेरिकेडिंग की जाए। ताकि जानमाल का खतरा रहे और काम पूरा होने के तुंरत बाद सड़क से मलबा का उचित निस्तारण कराते हुए सड़क रेस्टोरेशन कार्यो को निर्धारित मानक और शर्तो के अनुसार पूरा कराया जाए।
    जिलाधिकारी विभागों को सख्त हिदायत दी कि सडक पर गढ़ढा खोद कर खुला मिला तो संबंधित विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही कडी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग के जेई और एई विकास कार्यो की साइट पर स्वयं मॉनिटरिंग करें। ठेकेदार के भरोसे पर काम न छोडा जाए। कहा कि इसमें लापरवाही मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने विकास कार्यो की निगरानी और जन समस्याओं के समाधान के लिए गठित क्यूआरटी को संचालित कार्यो पर नजर रखने और जनसमस्याओं को त्वरित समाधान करने के निर्देश भी दिए। कहा कि कार्यों को मानकों के अनुरूप कराया जाए तथा कार्यों के दौरान जनमानस की सुविधा तथा सुरक्षा विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में एफआईयू उत्तराखंड जल संस्थान, पीआईयू उत्तराखंड पेयजल संसाधन एवं निर्माण, उत्तराखंड जल संस्थान राजपुर, पिथूवाला, यूयूएसडीए, पीआईयू पिटकुल, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, गेल गैस लिमिटेड, रिलायंस जिओ, स्मार्ट सिटी व नगर निगम द्वारा संचालित और नए जनउपयोगी सेवा से संबंधित विकास कार्यो को 15 जून से पहले पूरा करने की सर्शत अनुमति प्रदान की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, एसडीएम स्मृता परमार, एसडीएम कुमकुम जोशी, अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार, अपर नगर आयुक्त हेमंत कुमार वर्मा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित
  • उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू
  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया
  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?