By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के भ्रमण के दौरान ऋषिकेश एवं श्रीनगर में भव्य स्वागत
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के भ्रमण के दौरान ऋषिकेश एवं श्रीनगर में भव्य स्वागत

Lokesh Badoni
Last updated: May 11, 2025 11:05 am
Lokesh Badoni Published May 11, 2025
Share
SHARE

यात्रा व्यवस्थाओं/बीकेटीसी विश्राम गृहों एवं कार्यालयों का निरीक्षण शुरू किया

ऋषिकेश/श्रीनगर। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमन्त द्विवदी के भ्रमण कार्यक्रम के शुरूआत में तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचनेपर भव्य स्वागत हुआ। ऋषिकेश पहुंचने पर बीकेटीसी अध्यक्ष ने पूर्व राज्यसभा सांसद/पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी से भेंट की तथा यात्रा तथा समसामयिक विषयों पर चर्चा की। इसके पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष ने मंदिर समिति के चंद्रभागा विश्राम गृह का निरीक्षण किया इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं ने  बीकेटीसी अध्यक्ष का फूलमालाओं, पुष्पगुच्छ भेंटकर भब्य स्वागत किया बीकेटीसी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा उन्हें देवभूमि की सेवा का अवसर मिला है। इस अवसर पर मैयर शंभू पासवान, दायित्व धारी कृष्ण कुमार सिंघल, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बीकेटीसी अध्यक्ष का स्वागत किया।
ऋषिकेश  मंदिर समिति विश्राम गृह के निरीक्षण पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष ने देवप्रयाग स्थिति मंदिर समिति विश्राम गृह का निरीक्षण किया नगर पंचायत अध्यक्ष ममता देवी सहित कार्यकर्ताओं ने बीकेटीसी अध्यक्ष का स्वागत किया। मलेथा में युवा विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीकेटीसी अध्यक्ष का  स्वागत किया। शाल, स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत,देवेन्द्र बलूनी, जितेन्द्र रावत,जेपी चंद आदि मौजूद रहे। श्रीनगर गढ़वाल में जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, पूर्व दायित्वधारी अतर सिंह असवाल,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी, आशा मैठाणी, जिला मंत्री गिरीश पैन्यूली,मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट व्यापार सभा अध्यक्ष वासुदेव कंडारी ने बीकेटीसी अध्यक्ष का माल्यार्पणकर स्वागत किया। मंदिर समिति के डालमिया यात्री विश्राम गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मंदिर समिति अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, ओएसडी कृष्ण मोहन रतूड़ी,श्रेयांस द्विवेदी,निजी सचिव अजय, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, आर्किटेक्ट अजीत, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ सहित विश्राम गृहों के प्रबंधक मौजूद रहे। बीकेटीसी अध्यक्ष 12 मई सोमवार को उखीमठ स्थिति श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में दर्शन पूजा-अर्चना करेंगे साथ ही उखीमठ स्थिति कोठा भवन के जीर्णाेद्धार कार्याे का निरीक्षण करेंगे। 12 मई  को बीकेटीसी अध्यक्ष गुप्तकाशी पहुंचेंगे तथा श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में दर्शन पश्चात यात्री विश्राम गृह का निरीक्षण करेंगे। दोपहर बाद इसी दिन 12 मई को बीकेटीसी अध्यक्ष श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचेंगे तथा यात्रा व्यवस्थाओं का  जायजा तथा निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे एवं रात्रि विश्राम केदारनाथ में होगा। 13 मई  मंगलवार को बीकेटीसी अध्यक्ष  केदारनाथ धाम से वापस गुप्तकाशी पहुंचेंगे तथा श्री काली माई मंदिर कालीमठ दर्शन  तथा विश्राम का निरीक्षण करेंगे। इसी दिन वह गोपेश्वर स्थिति लोकनिर्माण गृह विश्राम गृह में रात्रि विश्राम हेतु पहुंचेंगे।
डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने किया राष्ट्रीय एचआर सेमिनार का आयोजन

देहरादून। डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी की ओर से राष्ट्रीय एचआर सेमिनार का आयोजन किया गया।जिसका विषय था “कार्य की भविष्य की दिशा, रुझान, उपकरण और एचआर में परिवर्तन”। इस मौके पर अग्रणी विचारकों, शिक्षाविदों और एचआर पेशेवरों का शानदार संगम हुआ। इस सेमिनार में उभरती तकनीकों, एचआर में बदलते रुझानों और भविष्य के लिए तैयार कार्यबल बनाने की रणनीतिक जरूरतों पर जोर दिया गया।
सेमिनार की शुरुआत डॉ. अनीता कौल के स्वागत भाषण से हुई, जिसके बाद एरिया चेयर (एचआर) डॉ पुष्पा कटारिया ने विषय की पृष्ठभूमि प्रस्तुत की। सेमिनार के चेयरपर्सन डॉ. राजीव भारद्वाज (प्रो-वाइस चांसलर) ने वर्कप्लेस में आ रहे बदलावों के बीच एचआर के परिवर्तन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ संजय जसोला ने कार्यबल प्रबंधन के बदलते परिप्रेक्ष्य और रणनीतिक एचआर नेतृत्व की भूमिका पर चर्चा की।बतौर मुख्य अतिथि डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी की उपाध्यक्ष डॉ. अंजुम अग्रवाल ने विषय की प्रासंगिकता की सराहना की और शिक्षा एवं उद्योग के बीच पुल का निर्माण करने के लिए विश्वविद्यालय की पहल की तारीफ की। डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में डिजिटल युग में एचआर के परिवर्तन की बात की। उन्होंने कहा कि तकनीक और एआई को अपनाते समय मानवीय दृष्टिकोण और नैतिक मूल्यों को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उनका संदेश छात्रों और पेशेवरों दोनों को नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित करता रहा। इस मौके पर भविष्य की एचआर दिशा विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुतियों हुईं। इंडियन स्टार्टअप टाइम्स के एडिटर-इन-चीफ, आर. चंद्रा ने स्टार्टअप इकोसिस्टम के विकास और एचआर की भूमिका पर अपने  विचार रखे। नॉर्थ, सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के रीजनल एचआर अशुतोष गुप्ता ने  पारंपरिक सेक्टर में वर्कफोर्स रीअलाइनमेंट की चुनौतियों पर प्रकाश डाला। युगविन्या प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक एवं सीईओआमोघ उनियाल ने डेटा-ड्रिवन पीपल स्ट्रैटेजी से स्टार्टअप में बदलाव की बात की। इसके पश्चात एआई और ऑटोमेशन, नैतिक मुद्दे और केस स्टडीज़ पर पैनल डिस्कसन किया गया। जिसका संचालन डॉ. राजीव भारद्वाज किया। पैनल में एचआर स्ट्रैटेजिस्ट के. राजीव कुमार कॉरपोरेट ट्रेनर एवं एचआर इनोवेटर अनुप कुमार, एचआर एनालिटिक्स लीड मोहम्मद मोहसिन, अशुतोष गुप्ता आदि शामिल रहे। इस सत्र में एआई के प्रयोग, ऑटोमेशन से जुड़े जोखिम और नैतिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही एचआर में एआई का उदय विषय परभी वक्ताओं ने चर्चा की।
ये भी रहा खासः इस मौके पर शांति बुदाथोकी, सीएचआरओ, गैलेक्टिक क्लाइंट सर्विसेस प्रा. लि. गुरुग्राम  डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की यात्रा साझा की गयी। एमी अनिता गिल्बर्ट, सीनियर एवीपी दृ एचआर बिजनेस पार्टनर, ईएक्सएल सर्विसेज प्रा. लि., दिल्ली की ओर जे प्रेडिक्टिव टैलेंट एनालिटिक्स और एंप्लॉयी एंगेजमेंट मॉडल पर विचार रखे गए। पैनल चर्चा में एचआर टेक्नोलॉजी का विकास और टोटल रिवॉर्ड्स विषय भी रहा। जिसका संचालन डॉ. सुरेश अय्यर ने किया। तीसरी और अंतिम पैनल चर्चा, ष्भविष्य के लिए अपस्किलिंगष् विषय पर थी, जिसकी मेजबानी डॉ. पुष्पा कटारिया ने की।  डॉ. पुष्पा  ने सेमिनार की समग्र थीम और भूमिका भी प्रस्तुत की। इस मौके पर डॉ. अनीता और डॉ. संयुक्घ्ता भी उपस्थित रहीं। सत्र की शुरुआत  कृष्ण चौतन्य के प्रस्तुतीकरण से हुई, जिसमें डिजिटल साक्षरता, सॉफ्ट स्किल और सतत शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया गया। समापन सत्र और नेटवर्किंग-समापन सत्र में फीडबैक संग्रह, धन्यवाद ज्ञापन, और सभी वक्ताओं तथा विशेष अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

You Might Also Like

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित
  • उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू
  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया
  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?