By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: सीएम धामी ने किया शीतलाखेत मॉडल से प्रेरित फिल्म् “फॉयर वॉरियरर्स ” का ट्रेलर लॉन्च 
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

सीएम धामी ने किया शीतलाखेत मॉडल से प्रेरित फिल्म् “फॉयर वॉरियरर्स ” का ट्रेलर लॉन्च 

Lokesh Badoni
Last updated: March 11, 2025 6:54 am
Lokesh Badoni Published March 11, 2025
Share
SHARE

फॉयर वॉरियरर्स फिल्म का उद्देश्य वनाग्नि के प्रति समाज को जागरूक, संवेदनशील और जिम्मेदार बनाना है – महेश भट्ट

देहरादून– देहरादून के वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान में जलवायु परिवर्तन पर आयोजित सेमिनार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीतलाखेत मॉडल से प्रेरित एवं महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म् “फॉयर वॉरियरर्स ” का ट्रेलर लॉन्च किया।

ये फिल्म सर्मपित है उन गुमनाम योद्धाओं को जो अपनी मॉं वसुंधरा, देवतुल्य वनों, और असंख्य पषु-पक्षियों आदि की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी तक लगा देते हैं।  ये फिल्म एक कोशिश है उन योद्धाओं के संधर्श को जानने की, उनकी कुर्बानी को समझने की। इस फिल्म का उद्देश्य वनाग्नि के प्रति समाज को जागरूक, संवेदनशील और जिम्मेदार बनाना ताकि प्रहरी और रक्षक के रूप में वो एक सक्रिय भूमिका निभा सकें।

इस फिल्म का निर्माण स्टार फॉर्चून प्रोडक्शन के तहत  रियलिटी फिल्मस् के द्वारा किया गया है जिसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया है, विचार एंव कहानी  टी.आर.बीजू लाल, गीत ऋृतुराज, गायक टी.आर.बीजू लाल, छायांकन मनोज सती, सम्पादन आयुश्मान, प्रोडकशन संजय मैठाणी, । इस फिल्म की अवधि 40 मिनट है एवं इस फिल्म में नैनीताल के कलाकार राजेश आर्य, मनोज शाह, पवन आर्य, देवेन्द्र बिष्ट, शम्भू दत्त साहिल, नीलम वर्मा, हर्षिता कोहली, देवेन्द्र रावत और मुकेश दस्माना ने अभिनय किया है। फ़िल्म में नैनीताल, बरेली, रामनगर के कलाकारों के अलावा, वनविभाग के दो अधिकारियों वन संरक्षक नैनीताल टी आर बीजूलाल और डी एफ ओ सॉइल उत्तरकाशी गंगा बुटलाकोटी ने तकनीकी निर्देशन के अलावा अभिनय करते हुए सशक्त भूमिका भी अदा की। फ़िल्म में मधुर संगीत मन चौहान का है।

कथा सार :

उत्तराखंड का कुमाऊँ क्षेत्र और वहॉं का एक गांव म्याली। गांव के जंगल में वनदेवी की पूजा है। सभी पूजने और ये वचन देने आए हैं कि अब उसकी अनुमति के बिना वो जंगल को काटेंगे नहीं और हर हाल में उसकी रक्षा करेंगे। वनदेवी के मंदिर के पास के ही जंगल में वहॉं वन विभाग की टीम एक दुर्लभ और संरक्षित श्रेणी में आने वाले पक्षी ‘चीर’ और उसके घोंसलों को सालों बाद दुबारा खोज निकालते हैं और उस क्षेत्र को संरक्षित वन क्षेत्र की श्रेणी में रख कर उस प्रजाति के संरक्षण-संवर्द्धन की योजना बनाते हैं।

म्याली गांव का पूर्व प्रधान है उप्पी, जो चोरी-छिपे बांझ के जंगल से लकड़ी काट कर बेचता है हल बनाने के लिए। उसके साथी सदानंद और भूप्पी हैं। उप्पी का जंवाई स्वंयसेवी संगठन में काम करता है और आजकल वन विभाग के साथ मिलकर गांव-गांव जनसहभागिता से वनाग्नि रोकने के बारे में जनजागरूता का काम कर रहा है। वो सफल शीतलाखेत मॉंडल और ओणदिवस के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करने का काम कर रहा है। गांव का पुजारी उसे भागीरथ कहकर पुकारता है। उप्पी अपने खेत में आड़ा (खेत का कचरा) जलाता है जिस कारण खेतों की आग जंगल में पहुॅंच जाती है। वन विभाग के अधिकारियों को जंगल की आग का पता चलता है वो अपनी टीम के साथ आग बुझाने निकल पड़ते हैं। गांव वाले और वन विभाग मिलकर आग बुझाने लग जाते हैं। अचानक अधिकारी विजय को ध्यान आता है कि ये आग संरक्षित पक्षी ‘चीर’ और उसके घोंसले वाले इलाके को भी जला सकती है। वो अपनी टीम लेकर उस तरफ जाता है। उप्पी की बेटी उर्मिला प्रसव पीड़ा से छटपटा रही है। वो पालकी में उसे लेकर सड़क तक तो आ जाते हैं पर रात का समय होने के कारण गाड़ी नहीं मिल पाती। उप्पी और दामाद लक्ष्मण बहुत परेशान हैं। इतने में विजय उस इलाके से गुजरता है। उप्पी गिड़गिड़ाते हुए विजय से अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी मांगता है। अपनी गाड़ी उप्पी को देकर विजय अपनी टीम के साथ पैदल ही आग बुझाने निकल पड़ता है । आग बहुत बढ़ जाती है जिसमें विजय की टीम के कुछ लोग झुलस जाते हैं। अंत में गांववाले और वन विभाग की टीम मिलकर वनदेवी के जंगल और ‘चीर’ पक्षी के इलाके को बचाने में सफल हो जाती है। आग बुझाने में झुलसे लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया जाता है। इन घायलों में उप्पी का दामाद लक्ष्मण भी है। उपचार के दौरान लक्ष्मण दम तोड़ देता है। उधर उर्मिला एक स्वस्थ्य बच्चे को जल्म देती है। उप्पी रोता हुआ अपने किए पर पछता रहा है। कुछ महीनों बाद वनदेवी के मंदिर में पुजा के लिए पूरा गांव और वनविभाग इक्टठा होता है। इस बार देवी के साथ ही शहीदों की भी पूजा होती है। पूजा के बाद पुजारी उर्मिला के बच्चे को गोद ले, उसे भागीरथ कह कर पुकारता है।

You Might Also Like

सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय

फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

उत्तराखंड में श्री श्री वेलबीइंग का पहला सेंटर देहरादून में हुआ शुरू

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • AVPN Global Conference 2026 भारत में पहली बार होगी आयोजित
  • शैल्बी हॉस्पिटल्स ने गुजरात की पहली टेली-रोबोटिक बैरियाट्रिक सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की
  • सुहाना डंगवाल और आदित्य राज सिंह बने ओलंपस हाई के हेड गर्ल एवं हेड बॉय
  • फ्रंटियर ज्वेलर्स एक्सक्लूसिव ने रचा इतिहास, लगातार दूसरे वर्ष जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
  • डीआईटी यूनिवर्सिटी में आचार्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी ने युवाओं को किया प्रेरित

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?