By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: फ्लिपकार्ट ने की ‘द बिग बिलियन डेज 2026’ की धमाकेदार शुरुआत
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

फ्लिपकार्ट ने की ‘द बिग बिलियन डेज 2026’ की धमाकेदार शुरुआत

Lokesh Badoni
Last updated: October 8, 2026 12:45 pm
Lokesh Badoni Published October 8, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली: भारत के स्वदेशी ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने अपने बेंगलुरु कैंपस में ‘द बिग बिलियन डेज़ (TBBD)’ के 13वें संस्करण की शुरुआत की। इसके साथ ही देश के सबसे बहुप्रतीक्षित फेस्टिव शॉपिंग आयोजनों में से एक के लिए मंच तैयार हो गया है।

उत्साह के साथ फेस्टिव सीजन की शुरुआत

इस अवसर पर फ्लिपकार्ट के लीडर्स और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कंपनी की टीमें फेस्टिव सीजन के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियों में जुटी हैं। कार्यक्रम में कल्याण कृष्णमूर्ति, सीईओ, फ्लिपकार्ट ग्रुप; रवि अय्यर, एसवीपी एवं सीएफओ, स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप्स; सीमा नायर, सीएचआरओ; साकेत चौधरी, एसवीपी एवं हेड ऑफ मार्केटप्लेस; बालाजी त्यागराजन, सीपीटीओ; हेमंत बद्री, एसवीपी एवं हेड ऑफ सप्लाई चेन; और रजनीश कुमार, चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स ऑफिसर समेत फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा, “द बिग बिलियन डेज़ भारत की बढ़ती आकांक्षाओं का प्रतिबिंब बन चुका है। यह ग्राहकों और सेलर्स को ऐसे बड़े पैमाने पर एक साथ लाता है, जो हमारे बाजार की खासियत है। देशभर के 14 लाख से अधिक सेलर्स हमारी सप्लाई चेन की व्यापक पहुंच और क्षमता के माध्यम से अपने उत्पादों को लाखों ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए तैयार हैं। हर संस्करण के साथ यह अवसर और व्यापक हुआ है। इससे अधिक छोटे कारोबार डिजिटल कॉमर्स से जुड़े हैं और छोटे शहरों के ग्राहकों को भी ज्यादा विकल्प मिले हैं। जैसे-जैसे भारत की आकांक्षाएं बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे द बिग बिलियन डेज़ का दायरा भी बढ़ रहा है और हमें इस सफर का हिस्सा होने पर गर्व है।”

इस आयोजन में भारतीय अभिनेत्री अनीत पड्डा भी शामिल हुईं और फ्लिपकार्ट की टीम के साथ TBBD 2026 की शुरुआत का जश्न मनाया।
फेस्टिव सीजन की प्रतीकात्मक शुरुआत करते हुए हेमंत बद्री, एसवीपी एवं हेड ऑफ सप्लाई चेन, ने फ्लिपकार्ट विशमास्टर्स के काफिले को आधिकारिक रूप से हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही देशभर में ग्राहकों तक लाखों फेस्टिव डिलीवरी पहुंचाने की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली।

TBBD को सफल बनाने वाली टीमों का सम्मान

TBBD का विशाल स्तर फ्लिपकार्ट के फुलफिलमेंट सेंटर्स, सॉर्टेशन फैसिलिटीज और लास्ट-माइल हब्स में दिखाई देता है, जहां हजारों फ्रंटलाइन कर्मचारी अलग-अलग भूमिकाओं में फेस्टिव सीजन के दौरान ऑपरेशंस को सुचारु रूप से चलाने में योगदान देते हैं। इस दौरान विभिन्न लोकेशंस पर डेली हडल्स, माइलस्टोन एक्टिविटीज, स्थानीय स्तर की पहल और कर्मचारी सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य टीमों को जोड़ना और बड़े पैमाने पर ग्राहकों तक त्योहारों की खुशियां पहुंचाने में उनके योगदान को सम्मान देना है।

फेस्टिव सीजन के दौरान कर्मचारियों की सेहत और उनके लिए जरूरी सहयोग पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पीक फेस्टिव अवधि के लिए फ्लिपकार्ट ने अलग-अलग शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 24×7 मेडिकल सपोर्ट, समर्पित विश्राम क्षेत्र, भोजन एवं रिफ्रेशमेंट के साथ ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं की हैं।

इसके अलावा मेडिटेशन, मंडला ड्रॉइंग, योग और जुंबा जैसी गतिविधियों और वेलनेस स्पेस के माध्यम से कर्मचारियों को व्यस्त फेस्टिव सीजन के बीच खुद को तरोताजा रखने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
फ्लिपकार्ट के ETV कैंपस में एक मिनी डिलीवरी हब भी स्थापित किया गया है, जहां कर्मचारी अपने BBD ऑर्डर आसानी से कैंपस से ही प्राप्त कर सकते हैं। पीक फेस्टिव अवधि में टीमों को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए विभिन्न लोकेशंस पर वेलनेस और सपोर्ट से जुड़ी पहल भी की जा रही हैं।

इस साल द बिग बिलियन डेज़ में भारत के सबसे बड़े फेस्टिव प्रोडक्ट सेलेक्शंस में से एक, रिकॉर्ड सेलर भागीदारी, AI-पावर्ड शॉपिंग एक्सपीरियंस और फ्लिपकार्ट का अब तक का सबसे व्यापक सप्लाई चेन नेटवर्क एक साथ देखने को मिलेगा।

Ekart और Flipkart Minutes के माध्यम से देशभर में 8,200 से अधिक फुलफिलमेंट और डिलीवरी फैसिलिटीज में फैला यह नेटवर्क इस फेस्टिव सीजन में पूरे भारत के ग्राहकों को सेवाएं देने के लिए तैयार है।
Plus, BLACK और Flipkart क्रेडिट कार्ड सदस्यों के लिए Early Access 8 अक्टूबर से शुरू होगा।

You Might Also Like

मिंत्रा का बिग फैशन फेस्टिवल 8 मिलियन+ स्टाईल, 100+ नए लॉन्च और 21,000 उभरते हुए लेबल के साथ 8 अक्टूबर को लौट रहा है

लीक: BGMI का रहस्यमयी नया कैरेक्टर Kiaraa लेकर आ रहा है एक चुनौती — और इसे पार करने के लिए आपको अपनी स्क्वाड की जरूरत पड़ेगी

ट्रू बैलेंस ने जियोहॉटस्टार पर ‘हर लाइफ का बैलेंस’ डॉक्यूसीरीज का प्रीमियर किया

realme ने फेस्टिव शॉपिंग में जोड़ा उत्साह, realme 16 Series Lucky Draw के साथ उपभोक्ताओं के लिए आकर्षक रिवॉर्ड्स

realme ने Flipkart Big Billion Days 2026 से पहले पेश किए खास फेस्टिव ऑफर्स

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सहयोग केंद्र ने रुड़की में आयोजित किया दूसरा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
  • फ्लिपकार्ट ने की ‘द बिग बिलियन डेज 2026’ की धमाकेदार शुरुआत
  • मिंत्रा का बिग फैशन फेस्टिवल 8 मिलियन+ स्टाईल, 100+ नए लॉन्च और 21,000 उभरते हुए लेबल के साथ 8 अक्टूबर को लौट रहा है
  • पहाड़ खाली, शहर आबाद: पलायन व रोजगार बनी उत्तराखंड की बड़ी चुनौती
  • लीक: BGMI का रहस्यमयी नया कैरेक्टर Kiaraa लेकर आ रहा है एक चुनौती — और इसे पार करने के लिए आपको अपनी स्क्वाड की जरूरत पड़ेगी

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?