By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: अलकनंदा नदी में डूबने से दो बीटेक स्टूडेंट की मौत
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडपौड़ी

अलकनंदा नदी में डूबने से दो बीटेक स्टूडेंट की मौत

Lokesh Badoni
Last updated: February 26, 2025 4:10 pm
Lokesh Badoni Published February 26, 2025
Share
SHARE

श्रीनगर । उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में बड़ा हादसा हो गया। श्रीनगर गढ़वाल में अलकनंदा नदी में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई। वहीं एक छात्र को सकुशल बचा लिया गया है। हादसे में मरने वाले दोनों युवक हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र बताए जा रहे है। वहीं जिस छात्र को सकुशल बचाया गया है, वो बीफार्मा का स्टूडेंट है, जो इस वक्त हॉस्पिटल में भर्ती है।

अलकनंदा नदी ने डूबे दोनों छात्रों के शव पुलिस ने बरामद कर लिए है। दोनों छात्र बिहार के मुजफ्फपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे है। दोनों गढ़वाल विवि में बीटेक प्रथम सेमेस्टर के छात्र थे। जानकारी के मुताबिक चार छात्र चौरास क्षेत्र में नदी में नहाने गए थे। नहाते समय अचानक तीन छात्र गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

पुलिस के अनुसार घटना बुधवार 26 फरवरी दोपहर की है। पुलिस ने बताया कि कुणाल नाम के युवक से चौरास इलाके में सरस्वती विद्या मंदिर के पीछे नदी में नहाने के लिए गए तीन युवक के नदी में डूबने की सूचना उन्हें दी थी। कीर्तिनगर थाना पुलिस ने तत्काल मामले की जानकारी एसडीआरएफ को दी और मौके पहुंची। एसडीआरफ, 40 पीएसी पौड़ी और कीर्तिनगर थाना पुलिस ने नदी में संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बारी-बारी से तीनों युवकों को नदी से निकाला गया। तीनों को बेस हॉस्पिटल श्रीकोट भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को तो मृत घोषित कर दिया। जबकि एक युवक को डॉक्टर बचाने में कामयाब हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मरने वाले युवकों का नाम हर्षब्रज कौशिक पुत्र राजेंद्र चंद्र निवासी छपरा मीनापुर मुज्जफरपुर बिहार उम्र 20 वर्ष और आयुष राज पुत्र संजय कुमार ठाकुर निवासी जजुआरा मुज्जफरपुर बिहार उम्र 21 वर्ष शामिल है। दिव्यांशु यादव पुत्र संजय निवासी मऊ वाराणसी यूपी उम्र 20 वर्ष को पुलिस ने बचा लिया है, जो फिलहाल हॉस्पिटल में भर्ती है।

You Might Also Like

बच्चों को साइबर सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उनके ज्ञान और कौशल को लगातार अपडेट करते रहे – पंकज होलकर

आजकल विदेशी सभ्यता के प्रभाव से यह भारतीय परंपरा बहुत होती जा रही कम। संयुक्त परिवार घट रहै है

लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2026: हल्द्वानी में क्रिकेट दिग्गजों के साथ होगा टूर्नामेंट का आगाज़

टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक ऋषिकेश में आयोजित

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज तैयारियां में जुटे राजनीतिक दल।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बच्चों को साइबर सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उनके ज्ञान और कौशल को लगातार अपडेट करते रहे – पंकज होलकर
  • रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मिड-साइज क्रूजर ने बिक्री में 6 लाख का ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया
  • आजकल विदेशी सभ्यता के प्रभाव से यह भारतीय परंपरा बहुत होती जा रही कम। संयुक्त परिवार घट रहै है
  • लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2026: हल्द्वानी में क्रिकेट दिग्गजों के साथ होगा टूर्नामेंट का आगाज़
  • 15,000 हजार रुपये के अंदर खरीदने के लिए सबसे अच्छे स्मार्टफोन्स

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?