By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: नीलकंठ जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदुर्घटनापौड़ी

नीलकंठ जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी

Lokesh Badoni
Last updated: February 8, 2025 4:34 pm
Lokesh Badoni Published February 8, 2025
Share
SHARE

ऋषिकेश । उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में शनिवार को भूतनाथ मंदिर के पास पर्यटकों की कार खाई में गिर गई। हादसे के वक्त कार में ड्राइवर समेत दो लोग मौजूद थे, जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
जानकारी के मुताबिक कार सवार पर्यटक दिल्ली से नीलकंठ जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार ऋषिकेश के पास जनपद पौड़ी गढ़वाल के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में पहुंची, तभी भूतनाथ मंदिर के पास ये हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही लक्ष्मण झूला थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
पुलिस ने खाई में गिरे दोनों लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से ऋषिकेश के सरकारी हॉस्पिटल में भिजवाया। हादसे के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए लक्ष्मण झूला थाने के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि घटना सुबह 9:30 बजे की है। स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि नीलकंठ जा रही एक कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई है।
सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर हेमकांत सेमवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने खाई में उतरकर किसी तरह घायल हुए लोगों कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। घायलों की पहचान सुशांत सैनी और पारस सैनी निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। घायलों ने पुलिस को बताया कि पहाड़ी मार्ग पर मोड का अंदाजा नहीं होने की वजह से कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी है। फिलहाल डॉक्टरों ने घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई है। खाई में गिरी कार को भी बाहर निकलने का प्रयास किया जा रहा है।

You Might Also Like

टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक ऋषिकेश में आयोजित

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज तैयारियां में जुटे राजनीतिक दल।

यूकॉस्ट ने  7 महिलाओं को विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान तथा 20 महिलाओं को हिमालयी नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया

दो महान् गुरुओं की महासमाधि- नेहा प्रकाश

“निवाला प्यार का” कैफ़े की द्वितीय वर्षगांठ पर आयोजित हुआ प्रेरणादायक कार्यक्रम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक ऋषिकेश में आयोजित
  • उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज तैयारियां में जुटे राजनीतिक दल।
  • किसान ट्रस्ट द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘अपराजिता सम्मान समारोह 2026’ का आयोजन
  • यूकॉस्ट ने  7 महिलाओं को विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान तथा 20 महिलाओं को हिमालयी नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया
  • दो महान् गुरुओं की महासमाधि- नेहा प्रकाश

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?